भगवान शंकर सच में गाँजा और भांग का सेवन करते हैं? यहाँ जानें पूरी सच्चाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जुलाई 2023, 05:30 AM Updated: 06 जुलाई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Shivji Bhang Ganja Connection in Hindi – महादेव को खुश करना सबसे आसान है और सावन के महीना महादेव को खुश करने का सबसे अच्छा समय है. सावन के महीने में जहाँ महादेव को खुश करने के लिए कवाड यात्रा होती है तो वहीं महिलाएं व्रत भी रखती है और महादेव की पूजा-अर्चना करती हैं. महादेव की पूजा-अर्चना करने के दौरान कई बातों का ध्यान रखा जाता है तो वहीं कहा जाता है कि महादेव की पूजा-अर्चना के दौरान भांग, गांजा भी अर्पित करते हैं लेकिन क्या सच में महादेव भांग, गांजा का सेवन करते थे. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं.

Also Read- सावन में शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें, वरना नहीं मिलेगा शिव की पूजा का फल. 

समुद्र मंथन से जुडी है भांग गांजा की कहानी 

shiv ji
Source- Google

शिव पुराण समेत कई सारी ग्रंथों में कही भी नहीं बताया गया था कि भगवान शिव या शंकर भांग, गांजा आदि का सेवन नहीं करते थे. समुद्र मंथन से निकले विष को पीन के बाद से लोगों ने इस तरह की कहानी बना ली और तभी से भांग, गांजा महादेव को अर्पित किया जाना लगा. वहीं कई मंदिर में ये कहकर भांग, गांजा का प्रसाद दिया जाता है कि महादेव भांग, गांजा पसंद हैं. लेकिन ऐसा नहीं हैं महादेव से भांग, गांजा समुद्र मंथन के जुड़ा है.

शिव जी के कंठ की जलन रोकने के लिए किया गया भांग का इस्तेमाल 

दरअसल, जब समुद्र मंथन हुआ तब इस दौरान सबसे पहले विष निकला और शिव जी ने ये विष पीकर अपने कंठ में रोक लिया और अभी शिव जी ने अपने कंठ विष को रोककर रखा है जिसकी वजह से उनके कंठ में जलन होती है जिसे गाय का दूध और दूसरा भांग का लेप से रोका जाता है और इस वजह से महादेव को दूध चढ़ाया जाता है तो वहीं भांग का लेप लगाया जाता, महादेव का भाग पीना का उल्लेख कही भी नहीं है.

विष की बूंद से पैदा हुए भांग और धतूरे

 Ganja and Bhang
Source- Google

इसी के साथ ये भी कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से विष निकला और महादेव इसे पी रहे थे तब विष दो बूंद गिरने से भांग और धतूरे नाम के पौधे उत्पन्न हो गए और इस वजह से लोगों ने इससे महादेव के भांग और धतूरे का सेवन करने से जोड़ दिया जिसके बाद अब लोग भांग और धतूरा महाद्वेव को अर्पित करते हैं.

इस वजह से  चढ़ाया जाता है महादेव को भांग और धतूरा 

इसी के साथ एक कथा ये भी है कि एक बालक भगवान शिव (Shivji Bhang Ganja Connection) की पूजा कर रहा था और पूजा के लिए उसे फूल-प्रसाद नहीं मिला लेकिन उसे भांग और धतूरा मिला और उसने महादेव को भांग और धतूरे का ही भोग लगा दिया जिसके बाद से ही  महादेव को भांग और धतूरे अर्पित करना का प्रचलन शुरू हुआ लेकिन भगवान भांग और धतूरे का सेवन करते थे इस बात का वर्णन कही भी नहीं है.

Also Read- बांके बिहारी मंदिर में बार-बार पर्दा क्यों डाला जाता है? जानिए क्या है वजह.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds