Trending

तारक मेहता की Babita Ji का कैसा है लाइफस्टाइल? जानिए Munmun Dutta के बारे में कुछ खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 28 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Sep 2021, 12:00 AM

सब टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 से ही दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इसमें अब तक कई सितारे बदल चुके हैं, लेकिन जेठालाल के दिल पर राज करने वाली बबीता जी यानि कि मुनमुन दत्ता 2008 से ही शो से जुड़ी हुई हैं। मुनमुन दत्ता शो में एक बंगाली महिला का रोल प्ले कर रही है। शो में वो काफी मॉडर्न हैं, लेकिन असल जिंदगी में मुनमुन कैसी है? आज हम आपको मुनमुन की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे है।

बंगाल में हुआ मुनमुन का जन्म

मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को दुर्गापुर बंगाल में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों ही पेशे से सिंगर थे। मुनमुन की एजुकेशन कानपुर में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से की थी और कॉलेज मुम्बई यूनिवर्सिटी से किया था। मास्टर ऑफ आर्ट्स इन इंग्लिश की पढ़ाई की है। उनके माता-पिता सिंगर थे, लेकिन 2018 में उनके पिता की मौत हो गई। वो मुम्बई में अपनी मां के साथ रहती हैं।

ऐसा रहा है करियर 

मुनमुन दत्ता को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और वो अपने स्कूल के दिनों में होने वाले नाटकों में हिस्सा लिया करती थी। मुनमुन दत्ता कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग करने लगी थी और इसी दौरान 2004 में मुनमुन को पहला ब्रेक मिला हम सब बाराती शो से। जिसमें मुनमुन ने मीठी का किरदार निभाया था। लेकिन यहां उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रूख कर लिया। मुनमुन को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला 2005 में आई फिल्म मुम्बई एक्सप्रेस में। लेकिन ये फिल्म नहीं चली।

फिर इसके बाद उन्होंने 2006 हॉलीडे की, लेकिन मुनमुन को अभी भी कुछ खास पहचान नहीं मिली। 2006 के बाद मुनमुन 2 सालों तक अच्छे रोल के लिए इंतजार करती रही। 2008 में उनके करियर का टर्निंग पॉइंट आया। मुनमुन को सब टीवी पर शुरू हो रहे कॉमेडी शो तारत मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का रोल करने का मौका मिला। ये शो अब भी चल रहा है और मुनमुन इस शो का हिस्सा है। मुनमुन आज घर घर में बबीता जी के नाम से फेमस हो गई है। मुनमुन को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए कई बार बेस्ट एक्ट्रेस का भी अवार्ड मिल चुका है।

मुनमुन दत्ता की लव लाइफ

बात करें मुनमुन की लव लाइफ के बारे में तो खबरें आ रही है कि मुनमुन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चप्पू का रोल कर रहे राज अनंकद को डेट कर रही है। राज मुनमुन से 9 साल छोटे है।

ये भी बातें जानिए…

अब बात करते हैं मुनमुन की इनकम की, तो मुनमुन एपिसोड 1 लाख रूपये चार्ज करती है और फिलहाल इनकी नेट वर्थ 20 करोड़ रूपये है। मुनमुन एंडोरमेंट भी करती है और वो हर एंडोर्समेंट का 3 लाख रूपय चार्ज करती है।

अब बात करे मुनमुन की पसंद की- मुनमुन को सिंगिग, डांसिंग और ट्रैवलिंग बहुत पसंद है। वहीं उनके फेवरेट सितारे हैं अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और माधुरी दिक्षित। गोवा और पेरिस मुनमुन का फेवरेट डेस्टिनेशन है।

मुनमुन को सफेद, काला और नीला रंग बेहद पसंद है। मुनमुन के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास इनोवा क्रिस्टा है जो कि 24 लाख रूपये की है। तो वहीं उनके पास स्विफ्ट डिजायर है जिसकी कीमत 9 लाख रूपये है। मुनमुन काफी रिजर्व पर्सन हैं, वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती है, इसलिए उनकी फैमिली के बारे में भी किसी को कुछ खास जानकारी नहीं है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds