Trending

दिव्यांग नौकरानी को 8 साल तक बनाकर रखा कैदी, लगातार करती रही टॉर्चर… ऐसे खुली पोल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 31 Aug 2022, 12:00 AM

नौकरानी को गर्म तवे से पीटने वाली BJP नेता गिरफ्तार…

Jharkhand Seema Patra arrested : बीजेपी निलंबित नेता सीमा पात्रा को आज रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोहे की रॉड से पीटने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की निलंबित नेता सीमा पात्रा को बुधवार, 31 अगस्त को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने रांची छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रही सीमा पात्रा को  4 बजे सुबह गिरफ्तार किया। मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस सीमा पात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को सीमा के यहां घरेलू काम करने वाली सुनीता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था। सीमा पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थी। पिछले 2 दिनों से रांची पुलिस सीमा पात्रा को जगह-जगह तलाश कर रही थी. कई बार उसके संबंधित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया था लेकिन सीमा का कोई अता-पता नहीं चल पाया।बीजेपी नेता सीमा पर अपने घर में काम कर रही एक घरेलु सहायिका को मारने-पीटने तथा शारीरिक प्रताड़ना करने का आरोप है। सीमा पात्रा बीजेपी की झारखंड में महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थी जिन्हे मंगलवार को हीं पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उनके पति महेश्वरपात्रा एक सेवनिर्वत्त आईएएस अधिकारी है।
दिव्यांग नौकरानी को 8 साल तक बनाकर रखा कैदी, लगातार करती रही टॉर्चर... ऐसे खुली पोल... — Nedrick News

वीडियो देख आपकी भी रूह कांप उठेगी…

वायरल वीडियो में 29वर्षीय घरेलु सहायिका सुनीता हॉस्पिटल के एक बेड पर लेटी हुई हैं। वीडियो में सुनीता के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं और यह वीडियो जंगल में आग की तरह सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है। ऱोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो बताता है की कितना क्रूरता से इस महिला को प्रताड़ित किया गया है। उसके कई दांत टूट चुके हैं। वह बैठने में भी असमर्थ है। सुनीता ने अपने वीडियो में कहा है कि सीमा उन्हें फर्श पर से पेशाब चाटने को मजबूर करती थी। सुनीता ने अपने वीडियो में आगे बताया कि सीमा द्वारा लोहे के रोड से पिटाई के कारण उनकी दांत भी टूट गई। वीडियो देख लोगों का गुस्सा तेज़ी से भड़क रहा है।

पुलिस का जोरदार एक्शन…

वीडियो के आधार पर बीजेपी की निलंबित नेता के खिलाफ रांची के अरगोड़ा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज हुई। सीमा पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराएं लगाई गई जिसके बाद आज रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। झारखण्ड के राज्यपाल ने इसे गंभीर और चिंताजनक समस्या बताई। वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता की मदद के लिए और सीमा पात्रा के खिलाफ बहुत सारी आवजें उठी। रमेश बैस झारखण्ड के राज्यपाल ने पुलिस के धीरे काम करने पर फटकार लगाई और डीजीपी को दो दिनों के भीतर पूरी घटना का एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। राज्यपाल हाउस द्वारा जारी किये गए एक प्रेस रिलीज़ में यह कहा गया है कि पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पर अपनी घरेलु सहायिका पर घरेलु हिंसा का आरोप है। राज्यपाल ने आगे कहा कि वह अपने रांची के अशोकनगर आवास पर अपने घर पर काम करने वाली के साथ घरेलू हिंसा करती थी और डीजीपी ने उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने दलितों और घरेलू हिंसा को झारखंड की एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बताई और कहा कि कुछ दिन पहले झारखंड के पलामू में एक ऐसी ही घटना वहां के दलितों के साथ हुई थी। जिसके बाद 50 दलित परिवारों को एक खास समुदाय के द्वारा उनके घरों से निकाल दिया गया था। सुनीता ने सीमा पात्रा पर यह आरोप लगाया है की सीमा उन्हें लोहे के रोड और कड़ाही पैन से पीटा करती थीं। पुलिस अधिकारी के अनुसार एक सुचना के आधार पर सुनीता को पिछले हफ्ते पात्रा के घर से छुड़ाया गया था। जिसके बाद से सुनीता को इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लेजाया गया।

सीमा के बेटे ने ही खोला अपनी माँ का राज़…
सीमा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक बस्के ने ही दिव्यांग नौकरानी की मदद की। आयुष्मान ने ही विवेक को बताया था कि कैसे उसकी मां सीमा उनकी घरेलू सहायिका सुनीता को प्रताड़ित करती है। आयुष्मान ने इस बारे में विवेक को बताया तो उन्होंने पुलिस की मदद से सुनिता को आजाद करवाया। विवेक सचिवालय में कार्यरत हैं.
बेटे ने किया माँ का विरोध तो उसको भी पागलखाने भेज दिया…
जब घर में काम करने वाली नौकरानी पर सीमा पात्रा का टॉर्चर हद से ज़्यादा बढ़ गया तो उनके बेटे आयुष्मान पात्रा (Ayushman Patra) ने इसका विरोध किया और दिव्यांग नौकरानी को बचने की कोशिश करनी चाही। ऐसा करने पर सीमा ने अपने बेटे को मनोरोगी घोषित कर रांची (Ranchi) की चर्चित मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में भर्ती करा दिया था। हद तो तब पार हो गई जब उन्होंने बेटे के हाथ में बेड़ियां लगाकर उसे जबरन Mental Asylum में दाखिल कराया था। सोमवार को जब सुनीता के टॉर्चर की खबरें छपी तो उन्होंने अपने पुत्र को आनन-फानन में यहां से रिलीज करवा लिया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds