अगर आपने सपने में देखा इस रिश्तेदार को, तो जानिए आपका जीवन कितना अशुभ होने वाला है

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 अप्रैल 2024, 05:30 AM Updated: 10 अप्रैल 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अच्छी नींद के बाद सपनों की दुनिया में खो जाना किसे अच्छा नहीं लगता? कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर कई बार हम असमंजस में पड़ जाते हैं कि आखिर इन सपनों का मतलब क्या है। वहीं कई बार सपने में हम उन दूर के रिश्तेदारों को भी देख लेते हैं जिनसे मिले हुए काफी समय हो गया हो। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि हमें सपने में रिसतेदार क्यों दिखाई देते हैं और क्या उन्हें देखना आपके लिए शुभ है तो आप सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको इन्हीं सपनों के बारे में बताएंगे।

और पढ़ें: अगर आपने सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देखा है तो जान लें कि आपकी किस्मत आपसे क्या कहना चाहती है

मां को सपने में देखना

सपने में मां का दिखना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी मां को देखता है या गले लगाता है तो उसका भाग्योदय होता है। साथ ही इस सपने का मतलब यह है कि आपको जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

चाचा को सपने में देखना

सपने में चाचा को देखना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि भविष्य में आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटने वाली है। किसी अप्रिय समाचार से आपका दिल भी टूट सकता है। ऐसे सपने देखने के बाद घर के किसी बड़े व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

पति को सपने में देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई स्त्री सपने में अपने पति को देखती है तो यह एक शुभ संकेत है। जो स्त्री सपने में अपने पति को देखती है उसके जीवन में नई खुशियां आती हैं।

दादा-दादी या नाना-नानी को सपने में देखना

अगर आप सपने में दादा-दादी या नाना-नानी देखते हैं तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको अच्छे काम का अवसर मिलेगा। वहीं अगर आप सपने में उनसे डरते हैं या उनकी डांट सुनते हैं तो इसका मतलब है कि जीवन में धैर्य और शांति की कमी है।

मामा को सपने में देखना

स्वप्न शास्त्र के जानकारों के अनुसार सपने में मामा को देखना शुभ होता है। हालांकि सपने में मामा को देखकर डर जाना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आप मानसिक तनाव से पीड़ित हैं। आपको शांति और प्रेम की आवश्यकता है। साथ ही सपने में मामा के साथ किसी पार्टी में जाना भी शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको किसी शोक सभा में जाना पड़ सकता है। ऐसे सपने बिल्कुल भी शुभ नहीं होते हैं

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। नेड्रिक न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

और पढ़ें:  संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद क्यों शुरू हुआ ज्ञानी शेर सिंह का विरोध, जानिए पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds