Trending

गाज़ियाबाद में निर्भया कांड जैसा घिनौना अपराध, अपहरण, बलात्कार और फिर प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 19 Oct 2022, 12:00 AM

अपहरण, बलात्कार और फिर प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आये दिन बलात्कार जैसी दरिंदगी हो रही, ऐसा लग रहा जैसे गाजियाबाद रेप का केंद्र बनता जा रहा है। दिल्ली की 38 वर्षीय युवती को गाजियाबाद में 5 लोगों ने अपहरण कर ली और इसके बाद उसका 2 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया। हैवानों ने गैंगरेप करने के बाद युवती के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। आपको बता दे कि युवती सड़क पर हाथ-पैर बंधी बोरे में पड़ी मिली थी। फिलहाल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रारम्भिक जांच करते हुए 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Also read- नाबालिग दलित रेप पीड़िता को बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने थाने में बंद करके पीटा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक दिल्ली की महिला को पांच लोगों ने अगवा कर लिया और उसके साथ दो दिनों तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली और महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता 36 वर्षीय महिला है, जिसे 18 अक्टूबर को सुबह 7.15 बजे जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया।

भाई के यहां से लौट रही थी महिला

पीड़िता महिला का भाई एक ऑटो ड्राइवर है। भाई के अनुसार घटना 16 अक्टूबर की रात को हुई थी, जब महिला अपने भाई के बर्थडे से लौट रही थी। पार्टी खत्म होने के बाद लगभग रात साढ़े 9 बजे भाई ने उसे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़ा था, जिसके बाद महिला ऑटो के इंतजार में वहां खड़ी थी। रात साढ़े 11 बजे महिला के बेटे ने फ़ोन कर भाई को बताया कि, “मां घर नहीं पहुंची है।” इसके बाद उसके भाई ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

आरोपी और पीड़िता पहले से परिचित

निपुण अग्रवाल गाजियाबाद के सिटी SP ने कहा, “18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे नंदग्राम पुलिस थाना में यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला अध-मरे अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।”

चल रहा था प्रॉपर्टी विवाद

पुलिस का कहना है कि महिला जान पहचान वाले पांच लोगों के साथ गई थी। उसके भाई के अनुसार, “प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में है और आरोपी पक्ष वहां कब्जा नहीं होने दे रहा है। बहन ने कोर्ट में केस फाइल कर रखा है और इस वजह से आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है।” पुलिस का कहना है की महिला के भाई ने FIR में जिन पांच लोगों का नाम दिया है वो सभी महिला के परिचित हैं।

Also read- उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में फिर दिखा हैवानियत का रूप, 2.5 की बच्ची का किया रेप

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds