Trending

Happy Birthday MS Dhoni: धोनी के पास कितनी है संपत्ति? जानें उनसे जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 07 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 07 Jul 2021, 12:00 AM

टीम इंडिया को 3 आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट फैन्स की ओर से सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayMahi ट्रेंड भी चलाया जा रहा है। तमाम दिग्गज क्रिकेटर और सेलेब्स एम एस धोनी को बर्थ डे विश कर रहे हैं। झारखंड के एक छोटे से शहर से निकले एम एस धोनी ने पूरी दुनिया को अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। 

मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में माही ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार चैंपियन बनाया है। 7 जुलाई, 1981 को जन्में एम एस धोनी ने देश के कई क्रिकेटरों को संवारा है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी 7 दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं…जो उन्हें आज भी सबसे अलग बनाता है।

कमाई में आज भी बॉस हैं एम एस धोनी

  • एम एस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं लेकिन पैसा कमाने के मामले में वह आज भी दुनिया के शीर्ष खिलाड़यों में से एक है। वह 20 से ज्यादा कंपनियों का ऐड करते हैं। वहीं, आईपीएल से कमाई की बात करें तो वह इस मामले में सबसे आगे हैं। माही ने आईपीएल से 150 करोड़ से ज्यादा रुपये कमाए हैं और ऐसा करने वाले वह देश और दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।
  • क्रिकेट के साथ-साथ धोनी को फुटबॉल और बैडमिंटन में भी महारत हासिल हैं। साथ ही शूटिंग में भी माही काफी बेहतरीन हैं। खबरों की मानें तो धोनी ने हाल ही में अमेरिका में आयोजित एक गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
  • महेंद्र सिंह धोनी आज भी अपने माता पिता से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। उनका पहला प्यार देश, दूसरा प्यार उनके माता-पित और तीसरा प्यार उनकी बीबी साक्षी धोनी है।
  • एम एस पुराने गानों के शौकीन हैं। उन्हें किशोर कुमार के गानें सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी कई दफा इसका जिक्र किया है। वह अक्सर मैं पल दो पल का शायर हूं गाना गुनगुनाते हैं जो मुकेश द्वारा गाया गया है।
  • महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक्स का भी बहुत शौक है। धोनी का गैराज सुपरबाइक्स से लेकर कई पुरानी बाइक से भरा हुआ है। माही कॉलेज के जमाने में राजदूत चलाते थे लेकिन यामाहा की RD350 उनकी पहली बाइक थी।
  • एम एस धोनी को पेट्स से काफी लगाव है। उनके पास काफी सारे कुत्ते और 2 जोड़ी घोड़े हैं। जिनके साथ खेलते और मस्ती करते हुए उनकी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
  • धोनी भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल जुड़े हुए हैं। साल 2011 में उन्हें यह प्रतिष्ठित मानद रैंकिंग दी गई थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds