शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने लिया 20-22 बार रीटेक, गुस्साए डायरेक्टर ने काट दिया हाथ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Feb 2024, 12:00 AM | Updated: 23 Feb 2024, 12:00 AM

फिल्मी दुनियां की किस्से कहानी, शूटिंग से लेकर कास्टिंग तक में घटित हुई कुछ अजीबो गरीब घटनाएं पढ़ने और सुनने में बेहद रोमांचक होती है. बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्री का रिप्लेस होना या डायरेक्टर का बदल जाना आम तौर पर सुना जाता रहा है और शूटिंग के वक्त रीटेक लेना आम बात है. जब तक किसी सीन का शॉट परफेक्ट न हो तब तक डायरेक्टर उस सीन को परफेक्ट न मानते हुए उसे पास नही करते. लेकिन आप इस बात से बेखबर होंगे कि एक जानेमाने डायरेक्टर ने अपनी फिल्म की लीड एक्ट्रेस के हाथ पर केवल इसलिए काट लिया क्योंकि उसके शॉट परफेक्ट नही आ रहे थे और वह लगभग 20 बार रीटेक ले चुकी थी.

और पढ़ें: मशहूर ‘विलेन’ मुकेश ऋषि ने आमिर की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

समझिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, शबाना रजा ने वर्ष 1998 में आई फिल्म करीब के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी. इस फिल्म को डायरेक्ट विधु विनोद चोपड़ा ने किया था, जो एक जानेमाने डायरेक्टर है. इस फिल्म के दो गाने चुरा लो न मेरे दिल को सनम और चोरी चोरी नजरें मिली बहुत पॉपुलर हुआ था. लेकिन फिल्म की शूटिंग का एक्सपीरियंस बॉलीवुड स्टार्स के लिए अच्छा नही था. अभिनेता बॉबी देओल ने 2021 में इंटरव्यू के दौरान फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि वह शायद स्टार किड थे. इसलिए उनके साथ ऐसा व्यवहार नही किया जाता था, जैसा कि अभिनेत्री शबाना उर्फ नेहा के साथ होता था. नेहा को शूटिंग के सेट पर काफी डांट पड़ती थी.

पहाड़ों से उतरकर…

बॉबी देओल ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया जिसमे नेहा एक सीन को परफेक्ट नहीं दे पा रही थी और लगभग 20 से 22 बार रीटेक ले चुकी थी. जिससे डायरेक्टर की बुद्धि खराब हो गई. बॉबी ने बताया कि एक सीन शूट करना था जिसमे नेहा को पहाड़ों से उतरकर मुझे अपना बायां हाथ देना था, लेकिन वह इतनी कन्फ्यूज हो गई की बार बार वह अपना दायां हाथ आगे बढ़ा देती. इस सीन को बार बार रीटेक लेने से झल्लाए डायरेक्टर ने नेहा को सलाह देते हुए कहा अपने दाएं हाथ पर काट लो ताकि तुम्हे याद रहे कि कौन सा हाथ आगे करना है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के हाथ पर काट कर निशान दे दिया था ताकि शॉट परफेक्ट आए लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स इस बात को नकारती है…हालांकि, 1998 में रिलीज हुई फिल्म करीब उस समय की जबरदस्त फिल्मों में से एक थी और इस फिल्म में बॉबी शबाना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.

और पढ़ें: ये 5 फिल्में साबित करती है कि एक्टिंग के ‘महारथी’ हैं अभिषेक बच्चन

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds