Trending

Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का पहला पोस्टर जारी, रणवीर सिंह का वॉयलेंट लुक 12.12 पर होगा बड़ा धमाका

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 04 Feb 2026, 04:39 PM | Updated: 04 Feb 2026, 04:51 PM

Dhurandhar 2 Teaser: पूरा दिसंबर 2025 अगर वाकई में किसी के लिए नये साल की जश्न लेकर आया था तो वो है रणवीर सिंह.. बेटी दुआ के जन्म के बाद रणवीर सिंह काफी लंबे समय के बाद एक सोलो मूवी में नजर आये.. और रणवीर की धुरंधर ने बता दिया कि क्यों उन्हें वर्सिटाइल एक्टर कहा जाता है। एक इंडियन स्पाई के रोल में रणवीर काफी दमदार लग रहे है..और इस तरह के इंटेस रोल में वो पहली बार नजर आये थे.. और फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके सेकेंड पार्ट की अलाउंसमेंट हो गई थी।

और पढ़े: Rhea Chakraborty comeback: सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री ने किया था बायकॉट, 7 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने किया कमबैक

फिल्म का टीज़र हुआ लॉन्च

जो कि 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है.. अभी धुरंधर के पार्ट 1 का खुमार दर्शकों के सिर से उतरा भी नहीं है कि इसके सेकेंड पार्ट को लेकर बड़ी अपडेट आ गई है..साथ ही रणवीर का पहला पोस्टर रिलिज किया गया है..जिसने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिये है। आयइये जानते है कि क्या है इस नये पोस्टर में… 3 फरवरी को मेकर्स ने धुरंधर 2 का पोस्टर रिलिज किया है, जिसके कुछ देर के वक्त इसका टीजर रीलिज किया गया..पोस्टर में रणवीर लाल रंग में दिखाई दे रहे है, जिनके पीछे खून से लिखा है द रिवेंज। वहीं लाल बैकग्राउंड के सामने, काले ट्रेंच कोट में, खुले बालों के साथ सेंटर में खड़े होकर, वह बहुत दमदार और खतरनाक लग रहे हैं।

रणवीर ने खुद भी इस पोस्टर को शेयर

साथ ही रणवीर ने लिखा है। रणवीर ने खुद भी इस पोस्टर को शेयर किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है- अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। वहीं दोपहर को ही इसका दमदार टीजर भी रिलिज हुआ, जिसमें रणवीर दो अलग अलग लुक में नजर आ रहे है। एक लुक जिसे आप धुरंधर में देख चुके है, वहीं दूसरा लुक उनका यंग रणवीर जैसा लग रहा है, जो शायद स्पाई बनने की ट्रेनिंग के दौरान का हो सकता है, वहीं इस टीजर में अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और आर माधवन भी नजर आ रहे है।

टीजर में रणवीर का काफी खूंखार लुक

टीजर में रणवीर काफी खूंखार दिख रहे है…जो ऐसा लगता है कि कि पाकिस्तान की क्राइम की दुनिया के राजा बन चुके है। टीजर औऱ पोस्टर में फिल्म के रिलिज की डेट भी शामिल है। इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित किया है, साथ ही ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। टीजर के एंड में नए इंडिया की बेहतरीन डेफीनेशन भी बताई है.. ये नया हिंदूस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी…फिल्म के टीजर को देखने के बाद उनके फैंस एक्साइटमेंट से उछल पड़े है।

धुरंधर पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस पर

अब तो बस उन्हें इंतजार है तो फिल्म के रिलीज का… कैसे रणवीर सेकेंड पार्ट में भरपूर एक्शन करते नजर आने वाले है। बताते चले कि धुरंधर के पार्ट 1 को काफी पसंद किया गया और इसने 1200 करोड़ रूपय से भी ज्यादा की कमाई की है, ऐसे में देखना ये होगा कि धुरंधर पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस पर क्या झंडे गाड़ने वाली है। वेल आप इसके सेकेंड पार्ट को लेकर कितने एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बतायें। मूवी के पहले पार्ट में रणवीर सिंह को हमजा अली मजारी के रोल में देखा गया था, जो कि इंडियन स्पाई होते है.. और खूंखार आतंकियों के बीच देश की रक्षा के लिए लड़ते नजर आते है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds