Holi 2026 Travel Advisory: होली पर घर से निकलने से पहले सावधान! दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो, बस सेवा

Shikha Mishra | Nedrick News Delhi Published: 03 Mar 2026, 09:29 AM | Updated: 03 Mar 2026, 10:54 AM

Holi 2026 Travel Advisory: होली का त्योहार अपनों के साथ के बिना अधुरा है इसलिए लोग होली पर दोस्तों या रिश्तेदारों के घर मिलने जाते है, लेकिन अगर आप कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो, DTC बसों और नमो भारत ट्रेन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। कहीं ऐसा न हो कि आप स्टेशन पहुंचें और आपको ताला मिले।

दिल्ली मेट्रो दोपहर 2:30 बजे तक बंद

Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) के मुताबिक, होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। यानि सुबह अगर आप मेट्रो से कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो प्लान बदलना पड़ेगा। दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी कॉरिडोर पर मेट्रो सामान्य तरीके से चलने लगेगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मेट्रो कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।

नमो भारत और मेरठ मेट्रो शाम 5 बजे से होंगी शुरू

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। NCRTC के अनुसार, होली (बुधवार) को सुबह के समय नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। यात्री शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच ही इन ट्रेनों का लाभ उठा सकेंगे। आम दिनों में ये सेवा सुबह 6 बजे से शुरू हो जाती है।

डीटीसी बसों की पहली शिफ्ट रद्द

होली के दिन डीटीसी बसों की पहली शिफ्ट पूरी तरह रद्द रहेगी। दोपहर 2 बजे के बाद सिर्फ 25% बसें ही सड़कों पर चलेंगी। हालांकि, अगर किसी रूट पर ज्यादा भीड़ हुई तो वहां बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। यानि अगर आपको कहीं जरूरी काम से जाना है, तो समय का खास ध्यान रखें।

घर जाने वालों के लिए 22 स्पेशल ट्रेनें

होली पर घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 22 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पिछले पांच दिनों में करीब 14 लाख यात्री दिल्ली के स्टेशनों से सफर कर चुके हैं। भीड़ को संभालने के लिए स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

घर से निकलने से पहले चेक करें

सुबह यात्रा का प्लान है तो पहले विकल्प सोच लें, दोपहर बाद ही मेट्रो और बस सेवाएं उपलब्ध होंगी, स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें भीड़ को देखते हुए टिकट पहले से बुक करें, होली खुशियों का त्योहार है, लेकिन यात्रा में परेशानी न हो इसके लिए थोड़ी तैयारी जरूरी है। इस बार रंग खेलने से पहले टाइमिंग जरूर चेक कर लें वरना होली के दिन सड़क पर ही इंतजार करना पड़ सकता है।

नोट: भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए कुछ प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट को लेकर भी अस्थायी नियम लागू हो सकते हैं।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds