Trending

दिल्ली के बॉयफ्रेंड ने की स्विस गर्लफ्रेंड की हत्या, सरप्राइज बताकर दिया घटना को अंजाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 25 Oct 2023, 12:00 AM | Updated: 25 Oct 2023, 12:00 AM

हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में एक श्रध्दा नाम की लड़की का मर्डर हुआ था जो उसके ही बॉयफ्रेंड ने किया. इस घटना का अंजाम देने के बाद बॉयफ्रेंड आफताब ने श्रध्दा की लाश के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया और एक-एक करके लाश के टुकड़े-टुकड़े को जंगल में फेक दिया. वहीं इस घटना के बाद कई सारे मामले सामने आए जिसमें बॉयफ्रेंड द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. वहीं इस बीच अब एक स्विट्जरलैंड की महिला के हत्या का मामला सामने आया है और ये हत्या इस विदेशी लड़की के बॉयफ्रेंड ने की हैं. वहीं अब इस इस मामले में हत्या के आरोपी लड़की के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ के दौरान इस शख्स ने कई सारे खुलासे किए हैं.

Also Read- Nithari kand : किडनैप, रेप और हत्या का वो मामला जिसे सुनकर सालों बाद भी कांप उठती है रूह. 

जानिए क्या है मामला

ये मामला 20 अक्टूबर 2023 का जब दिल्ली के तिलक नगर इलाके के स्कूल के पास कुछ लोगों को विदेशी महिला की लाश सड़ी हुई हालत में मिली और इन लोगों ने इस मामले की खबर पुलिस को दी. वहीं पुलिस ने मौके पर आकर इस लाश को अपन कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.

वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की उम्र 30 साल थी और वह स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी साथ ही इस बात की जानकारी भी मिली कि इस महिला की हत्या दो-तीन दिन पहले ही की गई थी. वहीं इस महिला की हत्या का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और पुलिस ने देखा कि जहाँ लाश थी उसके ठीक सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में ग्रे रंग की सैंट्रो कार आई और एक शख्स लाश को स्कूल के पास फेंककर चला गया.

वहीं पुलिस ने इसके बाद इस कार की जानकारी निकली और पुलिस को पता चला कि गाड़ी विदेशी महिला के नाम पर सेकंड हैंड खरीदी गई थी जिसके बाद पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकाली तो उसमें गुरप्रीत का पता चला जो उसका दोस्त था. पुलिस ने तुरंत गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि लाश को ठिकाने लगाते समय वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था.

महिला के बॉयफ्रेंड गुरप्रीत ने खोले सभी राज

वहीं पुलिस की पूछताछ में गुरप्रीत ने बताया कि स्विट्जरलैंड की लड़की से वह Omegle वेबसाइट के जरिए संपर्क में आया था. दोनों Omegle पर वीडियो कॉल करते थे. धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए थे. वहीं गुरप्रीत ने भी बताया वो महिला से मिलने के बाद स्विट्जरलैंड भी गया था. इसी के दौरान उसे लड़की से शादी करने की योजना बना ली थी. लेकिन एक दिन उसे शक हुआ कि उसकी जिंदगी में कोई और आ गया है और इस शक के बाद उसने उसके मर्डर का प्लान बनाया.

पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत ने लड़की को स्विट्जरलैंड से इंडिया बुलाया और सरप्राइज गिफ्ट देने की बात कह कर चेन से लड़की के हाथ-पैर बांध दिए. लड़की से गुरप्रीत बोला कि 10 मिनट में वह सरप्राइज देगा. फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

आरोपी ने हत्या से पहले महिला को किया था टॉर्चर

इस मामले कि जाँच कर रहे पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी ने हत्या से पहले महिला को प्रताड़ित किया है, जिसके चलते उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं. इस के साथ पुलिस ने ये भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की के शव को 3 दिनों तक गाड़ी में ही रखा. फिर तिलक नगर इलाके में ले जाकर सड़क पर डंप कर दिया. इसी के साथ पुलिस ने ये भी कहा कि वह गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ अभी भी जारी है.

Also Read- लड़की की ना सुन भड़का ‘मनचला आशिक’, दिल्ली में सरेराह 13 बार मारा चाकू. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds