Trending

सीएम योगी ने किया ऐलान, प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले यात्री न आए पैदल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 Jan 2024, 12:00 AM | Updated: 20 Jan 2024, 12:00 AM

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाले है. वहीँ सी कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जायजा लिया वहीं इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पैदल आने वाले यात्रियों से खास अपील की है.

Also Read- राम मंदिर का फैसला लिखने वाले जज कभी नहीं आ पायेगा सामने, जानिए क्यों. 

जानिए सीएम योगी ने क्यों की ये अपील 

दरअसल.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर जहाँ सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया. वहीं सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अयोध्या पैदल आने वाले यात्रियों से कहा कि जो भावनाएं उनके मन में हैं, वही मेरे मन में भी हैं. पैदल लोग न चलें, भीषण शीतलहरी चल रही है. हम लोग तीर्थ क्षेत्र न्यास के साथ बातचीत कर रहे हैं, अगर कोई व्यक्ति अपने हिसाब से आएगा तो दिक्कत होगी.

वहीं सीएम योगी ने ये भी कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होना है, अयोध्या में बाहर क्या व्यवस्थाएं हुई हैं, आज इसकी समीक्षाएं की हैं. 22 जनवरी के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सुरक्षित और सुनियोजित तरीके से होगी. 22 के बाद भी रामलला के दर्शन के लिए जो भी योजना होगी, उसमें सरकार पूरा सहयोग करेगी और यहां पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन करने का अवसर होगा. इसके लिए धर्मशाला और होटल हैं. लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर से आने वाले भक्तों के लिए ग्रीन कॉरीडोर का निर्माण किया गया है.

22 जनवरी के कार्यक्रम को सीएम ने बताया ऐतिहासिक 

वहीं सीएम योगी ने कहा कि 5 सदी के बाद ये अवसर आया है, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 22 जनवरी का कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम है. सीएम योगी ने कहा कि संतो के आशीर्वाद से, रामलला के आशीर्वाद से हम इस कार्यक्रम को पूरा करेंगे. किसी को असुविधा नहीं होगी, इस बात की जिम्मेदारी सरकार की है. निचले स्तर तक लोगों से संवाद किया जा रहा है, ट्रेन से लेकर बस की व्यवस्था कर रहे हैं.

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हो रहा है. इस कार्यक्रम में जहां पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े दिग्गज लोग भी हिस्सा लेंगे तो वहीं इन सबके बीच देश विदेश से साधु संत व अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम एम् हिस्सा लेने आया रहे हैं.

Also Read-  श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सिख लगाएंगे अयोध्या में लंगर. 

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds