Chanakya Niti: इस चीज पा लिया काबू तो हमेशा रहेंगे सुखी और संपन्न

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 22 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इंसान की कई आदत होती है जो वो हर समय करता है लेकिन कुछ ऐसी आदतें होती है जिनकी वजह से काम बिगड़ जाता है और अगर ये चीज जीवन पर हावी हो जाए हो जाए तो सफलता कोसों दूर चली जाती है. दरअसल, आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के 13वें अध्यया के 15वें श्लोक में इंसान की उन आदतों के बारे में बताया है, जिनकी वजह से बने बनाए कार्य बिगड़ जाते हैं. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इसी आदत के बारे में बताने जा रहे हैं.

और पढ़ें : Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार जानें व्यक्ति का व्यवहार कैसा होना चाहिए?

अनवस्थितकायस्य न जने न वने सुखम्।

जनो दहति संसर्गाद् वनं सगविवर्जनात॥

आचार्य चाणक्य ने श्लोक के जरिए बताया है कि व्यक्ति की समस्याओं की मूल जड़ है उसका मन है. अगर किसी शख्स का मन काबू में नहीं है तो वह कभी सुखी और संतुष्ट नहीं हो पाता है. वहीँ अगर मन में चंचलता है तो सुख और सुविधाएं होने के बावजूद वो परेशान रहता है और इस वजह से इन लोगों को कार्य बनते-बनते बिगड़ जाते हैं. वहीं चाणक्य कहते हैं जिन लोगों में मन पर काबू पा लिया वो सुखी और संपन्न हो जाते हैं.

चाणक्य के अनुसार, जो लोग चित्त पर नियंत्रण नही रखते हैं वो दुखी होते हैं साथ ही लोगों की सफलता को देखकर ईर्ष्या भाव रखता है, जिस वजह से वह कभी खुश नहीं रह पाता. ऐसे लोगों का काम में भी मन नहीं लगता और उन्हें हार काम में असफलता मिलती है.

इसी के साथ आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति छल-कपट और बुरे कार्यों में लिप्त रहता है उसे कभी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता और वह लक्ष्य से भटक जाता है. अपने लक्ष्य को पाने के लिए व्यक्ति को अच्छी संगत, अनुशासन, मन पर नियंत्रण, जो प्राप्त है वही पर्याप्त है की भावना अपनाना चाहिए. इन चीजों की बदौलत धन तो मिलता ही है समाज में मान प्रतिष्ठा भी बढ़ती है.

अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र के जनक हैं आचार्य चाणक्य  

आपको बता दें, आचार्य चाणक्य को हमारे इतिहास में अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का जनक माना जाता है. आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी चाणक्य नीति किताब में उन्होंने जीवन जीने के कई तरीकों के बारे में बताया है. इन्होनें अपनी इस किताब में मनुष्य के जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया. चाणक्य के अनुसार, सफल बनने के लिए व्यक्ति में कुछ गुणों का होना आवश्यक है, जिन गुणों का वर्णन इन्होनें अपनी किताब चाणक्य नीति में किया है. यह गुण हर इन्सान में होने चाहिए, जिससे उसे सफलता मिल सके.

और पढ़ें : Chanakya Niti: इन गुणों से व्यक्ति कहलाता है सज्जन, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds