बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी हुई दरिंदगी का शिकार, परिवार का आरोप- रेप के बाद फोड़ी गई आंखें और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 10 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 10 Jun 2021, 12:00 AM

आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप यही कहेंगे कि देश में आम हो या फिर खास कोई महिला सुरक्षित नहीं। झारखंड से झकझोर देने वाला सामने आया है। यहां एक बीजेपी नेता की नाबालिग के साथ दरिंदगी की हर हद को पार कर दिया गया। 

हैवानियत की हदें पार

पलामू से स्थानीय बीजेपी नेता की 16 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या की गई। यहीं नहीं परिवार का आरोप है कि इससे पहले उसका बलात्कार भी किया गया। परिजनों के मुताबिक हैवानों ने उसके साथ मारपीट कर आंखे तक निकाल लीं। बाद में इस पूरे मामले को सुसाइड दिखाने की भी कोशिश की गईं। इसके लिए शव को पेड़ से लटकाया गया। 

घटना 7 जून की बताई जा रही है। पीड़ित लड़की सुबह 10 बजे अपने घर से बाहर निकली थीं। जब वो काफी देर तक लौटकर नहीं आई, तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई। फिर पुलिस ने उसे ढूंढने की कोशिश की। इसके बाद बुधवार को पीड़िता का शव लालीमाटी जंगल के पेड़ से लटका हुआ मिला। 

एक व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी

इस मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथों एक मोबाइल फोन मिला है। जिसके आधार पर एक प्रदीप कुमार सिंह नाम के शख्स की गिरफ्तारी भी हुईं। जहां एक तरफ पुलिस इसे हत्या का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हत्या करने के बाद इसे सुसाइड दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। 

हर एंगल से पुलिस की जांच जारी

वहीं परिजनों का मानना हैं कि ये मामला बलात्कार का मामला है। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी आंखें भी फोड़ी गईं। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतेजार है, जिसके बाद ही सच सामने आ पाएगा। 

एसपी संजीव कुमार का कहना कि हर एंगल से इस केस की जांच की की जा रही है। प्रारंभिक सबूत जो मिले हैं उसके मुताबिक पीड़िता किसी व्यक्ति से जुड़ी हो सकती है। जिसका पीड़िता के परिवार ने कड़ा विरोध किया। पीड़िता और परिवार के बीच कुछ दिन पहले नोकझोंक और हाथापाई भी हुई थीं, जिसके बाद वो लापता हो गई।” 

वहीं मामले को लेकर झारखंड बीजेपी प्रवक्ता प्रतुलल शाहदेव ने कहा कि पीड़ित परिवार की शंकाओं को दूर करने के लिए अगर पुलिस जांच करने में समर्थ नहीं, तो हमारी पार्टी एक स्वतंत्र जांच की मांग करेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds