Trending

Bhagwant Mann Wedding: सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर हुए एक, जानिए वेडिंग डे पर क्या रहा खास

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 07 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 07 Jul 2022, 12:00 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शादी की चर्चा सुर्खियों में बनी हुई है। उनके घर में जश्न और खुशियों भरे पल का माहौल छाया हुआ है। आज 7 जुलाई को सीएम भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर के संग अपनी जिंदगी की पारी की शुरुआत की। फिलहाल दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो चुकी है। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की भूमिका अदा करते हुए रस्मे की। 

भगवंत मान ने आज दूसरी बार शादी कर डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ नई जिंदगी का आगाज किया। दूल्हा बने सीएम भगवंत मान काफी अच्छे लग रहे थे। उन्होंने अपनी शादी के दिन सिल्क का गोल्डन कलर का कुर्ता और पायजामा पहना था। इसके अलावा उन्होंने नेहरू जैकेट कैरी किया था। वहीं उन्होंने येलो कलर की पगड़ी को मोतियो के ब्रोच के साथ कैरी किया था।

Bhagwant Mann Wedding: सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर हुए एक, जानिए वेडिंग डे पर क्या रहा खास — Nedrick News

भगवंत मान की शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। इस दौरान उन्होंने परंपरा के मुताबिक तलवार भी ली हुई है। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपनी शादी के मौके पर लाल रंग का हैवी एंम्ब्रोयडरी वाला लहंगा पहना। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गोल्डन कलर की जूलरी कैरी की। इस पूरे ब्राइडल लुक में वो बेहद ही सुंदर नजर आ रही है।

Bhagwant Mann Wedding: सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर हुए एक, जानिए वेडिंग डे पर क्या रहा खास — Nedrick News

इसके अलावा गुरप्रीत कौर ने ट्रडिशनल ब्राइडल लुक को सबसे अहम चीज यानी की पीपल पत्ती के साथ कंप्लीट किया। पीपल पत्ती पंजाबी परंपरा का ब्राइडल लुक के लिए सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। 

Bhagwant Mann Wedding: सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर हुए एक, जानिए वेडिंग डे पर क्या रहा खास — Nedrick News

भगवंत मान की जिंदगी के इस खास मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें बधाई दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी करके अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे। दोनों हमेशा खुश रहें। 

Bhagwant Mann Wedding: सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर हुए एक, जानिए वेडिंग डे पर क्या रहा खास — Nedrick News

शादी को सीएम हाउस में ही रखा गया था, जहां सीमित मेहमानों को ही इन्विटेशन मिला था। भगवंत मान की दो सालियां है, जिनमें से एक अमेरिका और दूसरी ऑस्ट्रेलिया में रहती है। दोनों ही बहने गुरप्रीत कौर की शादी में पहुंची। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान है। जबकि उनकी मां हाउस वाइफ है। वहीं डॉक्टर गुरप्रीत कौर 32 साल की है जबकि सीएम भगवंत मान 48 साल के है।

Bhagwant Mann Wedding: सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर हुए एक, जानिए वेडिंग डे पर क्या रहा खास — Nedrick News

तस्वीरों में दोनों ही दुल्हा-दुल्हन को देखा जा सकता है कि कितने खुश नजर आ रहे है। इस समय दोनों की वेडिंग सुर्खियां बटोर रही है और तस्वीरें वायरल हो रही है। ऐसे में भगवंत मान और उनकी दुल्हनिया को ढेरों बधाईयां मिल रही है। 

Bhagwant Mann Wedding: सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर हुए एक, जानिए वेडिंग डे पर क्या रहा खास — Nedrick News

बता दें कि भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से फैमिली को समय ना देने पर दोनों ने आपसी सहमति से 2015 में तलाक ले लिया था। दोनों के दो बच्चे है, जो अमेरिका में रहते है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds