महिला से अश्लील हरकत करने वाले डिलीवरी बॉय पर Flipkart का बड़ा एक्शन… गंदी हरकत का Video Viral| Bengaluru Delivery Agent Video

Nandani | Nedrick News Bengaluru Published: 13 जुलाई 2026, 10:19 PM Updated: 13 जुलाई 2026, 10:19 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bengaluru Delivery Agent Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि फ्लिपकार्ट का डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बहाने उसके घर आया, पहले इमरजेंसी बताकर जबरन वॉशरूम इस्तेमाल किया और बाहर निकलते समय कथित तौर पर अश्लील हरकत करते हुए अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए। इस घटना से महिला बुरी तरह सदमे में आ गई और रोते हुए पूरी आपबीती का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

और पढ़ें: मां जगदंबा नाराज हैं बड़ा संकट आने वाला है… अंधविश्वास का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से ठगे 3 लाख के गहने| Nagpur crime news

महिला ने वीडियो में सुनाई आपबीती| Bengaluru Delivery Agent Video

महिला ने अपने वीडियो में बताया कि वह बेंगलुरु में अकेली रहती हैं और आमतौर पर किसी अनजान व्यक्ति को घर के अंदर आने की अनुमति नहीं देतीं। हालांकि, डिलीवरी एजेंट ने वॉशरूम इस्तेमाल करने की मजबूरी जताई, इसलिए मानवता के नाते उन्होंने उसे अंदर जाने दिया। महिला का आरोप है कि बाहर निकलते समय आरोपी ने अश्लील हरकत की, जिससे वह बेहद घबरा गईं। महिला को पहले से ही कुछ असहज महसूस हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने पहले ही अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर रखा था। घटना के बाद जब उन्होंने डिलीवरी एजेंट से सवाल किए और उसके पीछे जाने की कोशिश की, तो वह अपना चेहरा छिपाते हुए मौके से भाग निकला।

पुराना ट्रॉमा भी हुआ ताजा

वीडियो में महिला भावुक होकर रोती नजर आईं। उन्होंने बताया कि इस घटना ने उन्हें बचपन के एक दर्दनाक अनुभव की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर करेंगी। महिला की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई। कई लोगों ने फ्लिपकार्ट और बेंगलुरु पुलिस को टैग कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कंपनी ने आरोपी को नौकरी से निकाला

मामले के तूल पकड़ने के बाद फ्लिपकार्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए घटना पर खेद जताया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह अपने ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इस तरह के व्यवहार को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कंपनी ने आरोपी डिलीवरी एजेंट को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया और महिला को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ। लाखों लोगों ने इसे देखा और हजारों यूजर्स ने महिला के समर्थन में प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर कोई महिला अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती, तो यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ई-कॉमर्स कंपनियों से अपने डिलीवरी स्टाफ का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और बेहतर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों का कहना है कि केवल सामान की डिलीवरी ही नहीं, बल्कि ग्राहकों की सुरक्षा भी कंपनियों की जिम्मेदारी है।

Bengaluru Delivery Agent Video
Source:Instagram

और पढ़ें: क्या पिता की मौत भी थी सोची-समझी साजिश? आयुषी केस में मामा के आरोपों से आया जांच में नया मोड़| Jaipur Crime News

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds