सोनाक्षी बनने जा रही हैं जहीर इकबाल की दुल्हनिया, इन स्टार्स को भी कर चुकी हैं डेट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Jun 2024, 12:00 AM | Updated: 19 Jun 2024, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सेना के लिए ये साल काफी शानदार साबित हुआ है। सबसे पहले तो लंबे समय से फ्लॉप चल रही एक्ट्रेस का करियर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की सफलता के बाद नई ऊंचाइयों पर पहुंचा और अब एक्ट्रेस जल्द ही अपने प्यार से शादी करने जा रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस 23 जून को अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस बीच सोनाक्षी की लव लाइफ में फैन्स की काफी दिलचस्पी है। चलिए आपको सोनाक्षी के लव अफेयर्स के बारे में बताते हैं।

और पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि सुभाष घई ने शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के साथ काम न करने की खा ली थी कसम आदित्य श्रॉफ

सोनाक्षी के लव अफेयर्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम आदित्य श्रॉफ का है, जिन्होंने सिनेमा में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर अपना नाम बनाया है। कहा जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को डेट किया है। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया।

बंटी सचदेह

सोनाक्षी सिन्हा बंटी सजदेह को भी डेट कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सजदेह का भी काफी समय तक अफेयर रहा है। कहा जाता है कि उनकी बातचीत शादी तक भी पहुंच गई थी लेकिन कुछ समय बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। आपको बता दें कि बंटी सजदेह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह के भाई हैं।

शाहिद कपूर

सोनाक्षी सिन्हा ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म आर राजकुमार में काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी काफी हिट रही थी और दोनों के काम की भी काफी सराहना हुई थी। उस समय मीडिया में खबर फैली थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अर्जुन कपूर

सोनाक्षी का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ चुका है। गौरतलब है कि दोनों ने फिल्म तेवर में साथ काम किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा को अर्जुन कपूर से प्यार हो गया था। सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर के डेटिंग की खबरें हर जगह फैल गई थीं, लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि रिलेशनशिप में रहते हुए सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर दोनों ने कभी अपने लव अफेयर को लेकर कोई बयान नहीं दिया।

जहीर इकबाल

आधा दर्जन स्टार्स को डेट करने के बाद आखिरकार सोनाक्षी को एक्टर जहीर इकबाल में अपना सच्चा प्यार मिल ही गया। सोनाक्षी और जहीर करीब सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी पहली मुलाकात सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। वहां दोनों स्टार्स की दोस्ती हुई और बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2023 में आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में इन्होंने पहली बार एक साथ कपल के तौर पर एंट्री की थी। जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके अलावा जहीर अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में शामिल होते रहते थे।

सोनाक्षी और जहीर का प्यार उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिलता है, जहां वे खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अब दोनों सितारे जल्द ही शादी करने वाले हैं, जिसके चलते फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों कलाकारों ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

और पढ़ें: Jahangir National University Trailer: JNU पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जानें क्या होगा इस फिल्म में खास 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds