'रावी नदी पार कर पकिस्तान भाग जाना चाहिए था अमृतपाल को'…लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह का हैरान करने वाला बयान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 31 Mar 2023, 12:00 AM

खालिस्तान के समर्थन में आईपीएस की नौकरी छोड़ अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर, पंजाब के संगरूर से लोकसभा के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर अमृतपाल सिंह को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘अमृतपाल को पाकिस्तान भाग जाना चाहिए था, ऐसा हम पहले 1984 में भी कर चुके हैं.’ मान यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए बल्कि उसे तो रावी नदी को पार कर पाकिस्तान भाग जाना चाहिए. 

कर चुके हैं अमृतपाल का समर्थन 

ये वाक्य पहली बार नहीं है जब सांसद सिमरनजीत सिंह ने अमृतपाल के समर्थन में बयान दिया हो,इससे पहले भी  वह कई मौकों पर खुलकर अमृतपाल की का बचाव कर चुके हैं. बीते कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि उन्हें डर है कि कहीं अमृतपाल का एनकाउंटर न कर दिया जाए.

मान ने कहा था कि अगर उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया, तो हम समझेंगे कि उसका एनकाउंटर कर दिया गया है. और अगर ऐसा हुआ तो यह दुनिया भर में सिखों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा और मैं एक जिम्मेदार सांसद के रूप में सरकार से कहता हूं कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे उनका (अमृतपाल का) खात्मा हो जाए.

ALSO READ: क्या अमृतपाल सिंह का एनकाउंटर हो गया? यहां समझिए पूरी कहानी.

ऑपरेशन ब्लू स्टार का विरोध कर सुर्ख़ियों में आए 

सिमरनजीत सिंह मान एक  खालिस्तानी समर्थक नेता हैं. जो साल 2022 से संगरू लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतकर निचले सदन पहुंचे. कप्तान अमरिंदर सिंह की राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष हैं. मान तीसरी बार के सांसद हैं. साल 1989 से 1991 के बीच मान तरन तारन के सांसद भी रहे हैं.

ALSO READ: पंजाब पुलिस ने धागा ही खोल दिया! खालिस्तानी अमृतपाल सिंह और उसके 6 साथी गिरफ्तार.

इसके बाद वे दो बार संगरूर में 1999-2004 के बीच और 2022 से अब तक सांसद हैं. सिमरनजीत सिंह मान पेशे से एक आईपीएस ऑफिसर थे जो कि इंदिरा गांधी के ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में नौकरी छोड़ने के बाद सुर्खियों में आए थे. सिमरनजीत सिंह मान पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साढू भाई हैं. कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर और सिमरनजीत सिंह मान की पत्नी गीतइंदर कौर सगी बहने हैं. 

भगत सिंह को कहा था आतंकवादी 

सिमरनजीत सिंह मान इसके पहले भी विवादों में रहे हैं. कुछ दिनों पहले मान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह को ‘आतंकवादी’ कह दिया था. मान ने इसके पीछे वजह भी बताई थी. दरअसल, करनाल में मान से पूछा गया था कि उन्होंने अतीत में भगत सिंह को ‘आतंकवादी’ क्यों कहा था, जबकि वह तो देश के लिए शहीद हुए थे. वे खुले तौर पर भिंडरावाले की भी तारीफ कर चुके हैं. 

ALSO READ: पंजाब में खालिस्तान की सबसे पहले मांग कब और किसने उठाई?

फिलहाल हैं है अमृतपाल?

अमृतपाल पिछले 2 दिन से अमृतसर में घुसने के प्रयास में है. वह होशियारपुर से भागने के बाद अमृतसर से 10-12 किलोमीटर की दूरी पर रुका है. पुलिस बैशाखी से पहले उसे गिरफ्तार करने की फिराक में है. पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने गुरुवार को अमृतसर में फ्लैगमार्च भी किया.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds