…तो अमिताभ बच्चन ने कर दी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट? जानिए भावुक होते हुए ब्लॉग में क्या लिखा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 14 Jan 2021, 12:00 AM

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जिस मुकाम पर आज है, उस तक हर कोई नहीं पहुंच सकता। पिछले 50 सालों से बॉलीवुड पर बिग बी का दबदबा कायम है। 79 साल की उम्र में भी वो जितने फिट और एक्टिव हैं, उतना शायद ही कोई दूसरा एक्टर होगा। वो आज के समय में भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अमिताभ सोनी टीवी पर आने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति के साथ सालों से जुड़े हुए हैं। लेकिन अब उन्होनें इस शो से रिटायरमेंट लेने का इशारा कर दिया है।

मौजूदा केबीसी के सीजन का आखिरी एपिसोड अमिताभ बच्चन की शूटिंग अमिताभ ने कर ली। इसके बाद ही उन्होनें एक ब्लॉग लिखा। जिसमें बिग बी ने कहा- ‘मैं अब रिटायर हो चुका हूं।’

अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘अब मैं थक गया हूं…रिटायर हो चुका हूं..आप सभी से मैं माफी चाहता हूं.. KBC के शूट का ये आखिरी दिन था, जो काफी लंबा था। लेकिन कल शायद मैं बेहतर हो जाऊंगा। हमेशा याद रखें कि काम तो काम होता है, जिसको पूरी शिद्दत से करना चाहिए।’

उन्होनें आगे बताया कि शो पर आखिरी दिन उनका कैसा बीता। बिग बी ने लिखा- ‘आखिरी एपिसोड में केबीसी की टीम से फेयरवेल के तौर पर काफी प्यार मिला। सबकुछ आपस में जुड़ा है। बस यही चाहता हूं कि ये सब कभी ना रुके और हमेशा चलता रहे। उम्मीद है कि ये सब जल्द ही दोबारा शुरू हो सके।’

वो आगे लिखते हैं- ‘सेट पर प्यार, केयर, गिफ्ट्स का आदान प्रदान हुआ। पूरी टीम का बहुत ही सुंदर जेश्चर रहा। आगे बढ़ते हैं और आंसू बहते हैं..लेकिन कल एक नया दिन होगा।’

बता दें कि केबीसी का 12वां सीजन बीते साल शुरू हुआ था। कोरोना काल के बीच जब शूट करने की इजाजत मिली, तब ही शो की शूटिंग शुरू हुई। सितंबर महीने में आया ये शो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग से तो ऐसा ही लग रहा है कि वो अब अगले सीजन से इस  शो को होस्ट करते हुए नजर नहीं आएंगें।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में भी काफी काम कर रहे हैं। उनके पास अभी भी कई प्रोजेक्ट्स है। वो आने वाले समय में बह्मास्त्र, चेहरे, झुंड, मेडे समेत कई फिल्मों में नजर आएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds