दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी में अमेरिका का रुतबा बरकरार, जानिए भारत किस नंबर पर है?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 मई 2024, 05:30 AM Updated: 14 मई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुनिया की टॉप-10 इकोनॉमी में भारत देश किस नंबर पर है…? अब इसे लेकर लिस्ट जारी कर दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के जीडीपी आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। जीडीपी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मापने का पैमाना है। भारत की बात करें तो 2022 तक भारतीय जीडीपी का आकार ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी से भी बड़ा हो चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2075 तक भारत अर्थव्यवस्था के मामले में अमेरिका से आगे हो जाएगा. भारत 2075 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप 10 अर्थव्यवस्था वाले देश कौन हैं।

और पढ़ें: दुनिया के इन 10 देशों के पास है सबसे ज्यादा सोना, इस नंबर पर है ‘भारत’

GDP क्या है?

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) एक निश्चित अवधि के दौरान उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल बाजार मूल्य को मापता है। यह आर्थिक स्वास्थ्य का एक संकेतक है, जिसे आमतौर पर राष्ट्रीय धन को सटीक रूप से दर्शाने के लिए बढ़ाया जाता है।

अमेरिका (America)

अमेरिका की जीडीपी का आकार 28,783 अरब डॉलर है. देश की प्रति व्यक्ति आय 80,030 डॉलर है। अमेरिका की जीडीपी विकास दर 1.6 फीसदी है. 1960 से 2023 तक अमेरिका लगातार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

चीन (China)

चीन की अर्थव्यवस्था का आकार 18,536 अरब डॉलर है. इसके साथ ही यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन की प्रति व्यक्ति आय 13,720 डॉलर है। यहां की अर्थव्यवस्था में निर्यात बहुत अहम भूमिका निभाता है।

जर्मनी (Germany)

जर्मनी की अर्थव्यवस्था का आकार 4,730 अरब डॉलर है. इसके साथ ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जर्मनी की प्रति व्यक्ति आय $51,380 है। इस यूरोपीय देश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक निर्यात पर निर्भर करती है।

जापान (Japan)

जापान की अर्थव्यवस्था का आकार 4,291 अरब डॉलर है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 35,390 डॉलर है और जीडीपी की ग्रोथ रेट 1.3 प्रतिशत है।

भारत (India)

भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत की जीडीपी का आकार 4112 अरब डॉलर का है और प्रति व्यक्ति आय 2,600 डॉलर है। भारत की जीडीपी आईटी सर्विसेज, एग्रीकल्चर और मैन्यूफैक्चरिंग पर निर्भर करता है। बढ़ता मध्यम वर्ग, लेबर फोर्स भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत है।

यूनाइटेड किंगडम  (United Kingdom)

यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था का आकार 3,942 अरब डॉलर का है। देश की प्रति व्यक्ति आय 46,310 डॉलर है।

फ्रांस (France)

फ्रांस की अर्थव्यवस्था दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका आकार 3,132 अरब डॉलर है। इसकी विकास दर 0.7 प्रतिशत है और प्रति व्यक्ति आय 44,410 डॉलर है।

ब्राजील (Brazil)

ब्राजील की अर्थव्यवस्था दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका आकार 2,333 अरब डॉलर है। इसकी ग्रोथ रेट 0.9 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय 9,670 डॉलर है।

इटली (Italy)

2,280 अरब डॉलर के साथ इटली दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और यूरोपीय संघ में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां प्रति व्यक्ति आय 36,810 डॉलर है और विकास दर 0.70 फीसदी है।

कनाडा (Canada)

कनाडा की जीडीपी दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका आकार 2,242 अरब डॉलर का है। इसकी प्रति व्यक्ति आय 52,720 डॉलर है। जीडीपी ग्रोथ रेट 1.5 प्रतिशत है।

और पढ़ें: अब सेविंग अकाउंट से मिलेगा मोटा ब्याज, बस बैंक जाकर कराएं ऑटो स्वीप सर्विस एक्टिवेट 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds