वास्तु के अनुसार घर में कलह बढ़ने का कारण बन सकते हैं ये 7 पौधे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 अप्रैल 2024, 05:30 AM Updated: 26 अप्रैल 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिनमें से एक है तुलसी। तुलसी का पौधा लगाने से लोगों की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो देखने में तो बेहद खूबसूरत होते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माने जाते हैं। ये पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं इसलिए भूलकर भी इन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए…

और पढ़ें: घर में कैक्टस का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ? यहां पढ़ें कैक्टस के पौधे के लिए वास्तु टिप्स 

इमली

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इमली का पौधा भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इसे घर में स्थापित करने से घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। साथ ही घर में नकारात्मकता बनी रहती है।

कैक्टस

कैक्टस देखने में बहुत सुंदर लगते हैं, लेकिन वास्तु में इन पौधों को शुभ नहीं माना जाता है। घर में कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। इससे आपके आसपास नकारात्मकता पैदा होने लगती है।

बबूल

शास्त्रों के अनुसार घर में बबूल का पौधा लगाने से कलह बढ़ती है। इससे परिवार के सदस्य मानसिक रूप से बीमार होने लगते हैं। घर के आसपास इसका होना भी अशुभ माना जाता है।

पीपल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीपल का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। यदि घर की दीवार पर या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया हो तो उसे हटा देना चाहिए।

मेहंदी 

यूं तो मेहंदी का पौधा शुभ माना जाता है। इसका प्रयोग ज्यादातर शुभ कार्यों में किया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में मेहंदी का पौधा होना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और जिस घर में यह पौधा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ जाता है।

बोनसाई

घर में बोनसाई पौधा रखना सही नहीं माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यह पौधा परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में इस पौधे को घर के अंदर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।

सूखे हुए पौधे

अगर घर में कोई पौधा सूख रहा है या मुरझा रहा है तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। यह घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का भी संकेत देता है। इसलिए ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से हटा देना चाहिए।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। नेड्रिक न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

और पढ़ें: जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई पीपल का पेड़ उपहार में दे तो क्या करना चाहिए

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds