कुछ गलत नहीं किया फिर भी सपने में पुलिस को देखा? स्वप्न शास्त्र के माध्यम से जानें ये सपना शुभ है या अशुभ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 अप्रैल 2024, 05:30 AM Updated: 27 अप्रैल 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

वैसे तो पुलिस हमारी सेवा के लिए है लेकिन फिर भी लोग पुलिस के नाम से कांपते हैं। अगर किसी ने कुछ गलत नहीं किया है तब भी वह व्यक्ति पुलिस को देखकर डर जाता है। ऐसे में सोचिए अगर किसी को सपने में भी पुलिस दिख जाए तो उसकी क्या हालत होगी। हालांकि, स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों का मतलब बताया गया है। सपने में पुलिस देखना डरने वाली बात नहीं है बल्कि आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आइए हम आपको बताते हैं सपने में प्लकी देखने का मतलब क्या होता है।

और पढ़ें: अगर आपको सपने में दिखे बाघ तो जानिए यह शुभ है या अशुभ 

सपने में पुलिस देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पुलिस देखना शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने का मतलब है कि आप अपने पूर्वजों द्वारा बताई गई कोई बात भूल गए हैं। आसान भाषा में कहें तो पुलिस भगवान का रूप होती है, वो हमें ये बताने की कोशिश करती है कि हमसे कुछ गलती हुई है जिसे हमें जल्द ही सुधार लेना चाहिए।  इसलिए आपको अपने अधूरे काम समय पर पूरे कर लेने चाहिए।

सपने में पुलिस से बात करना

सपने में पुलिस से बात करने का मतलब है कि आपने कोई गलती की है जिसका पश्चाताप करना बहुत जरूरी है। इसके कारण आपके मन में कोई चिंता सता रही है जिसके कारण आप काफी परेशान रहते हैं।

जेल में खुद को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को जेल के अंदर देखना अशुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको कार्यस्थल पर अपना काम सावधानी से करना चाहिए। साथ ही निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और वाहन भी सावधानी से चलाना चाहिए।

सपने में किसी करीबी को जेल जाते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार को जेल जाते देखना एक अशुभ संकेत है। ऐसे में आपका रिश्तेदार किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। या फिर उस रिश्तेदार को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

पुलिस पीछे भागने का अर्थ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में देखते हैं कि पुलिस आपको पकड़ने की कोशिश कर रही है और आप आगे-आगे भाग रहे हैं तो इसका मतलब है कि जल्द ही आप किसी मुसीबत में फंसने वाले हैं। ऐसे में आप अपने निजी पंडित से बात करके अपने ऊपर आए अनिष्ट को दूर करने में मदद ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। नेड्रिक न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

और पढ़ें: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में चांदी से भरा कलश देखना माना जाता है शुभ, जानें क्या होता है इस सपने का मतलब

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds