UAE में खेले जाएंगे IPL 2021 के बचे हुए मुकाबले, जानें कब से शुरु होगा टूर्नामेंट!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

देश में  कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर रोज संक्रमण के कारण करीब 4000 लोगों की मौत हो रही है और अभी भी  हर रोज लाखों नए मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण के मामलों में पहले की अपेक्षा कुछ कमी देखी गई है। मौजूदा समय में देश में लगभग हर तरह के टूर्नामेंट्स को स्थगित कर दिया गया है। 

बहुप्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग को भी कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल 2021 में सिर्फ 29 मुकाबले खेले गए थे जिसके बाद कुछ खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

जिसके बाद भारतीय क्रिकेट ऑफ कंट्रोल बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से इसे स्थगित कर दिया। अब आईपीएल 2021 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि लीग के बचे हुए मुकाबले पिछले बार की तरह इस बार भी यूएई में आयोजित कराए जाएंगे। UAE में खेले जाएंगे IPL 2021 के बचे हुए मुकाबले, जानें कब से शुरु होगा टूर्नामेंट!

10 डबल हेडर मैच खेले जाएंगे

खबरों की मानें तो आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन 19 या 20 सितंबर से यूएई में हो सकता है। जबकि आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी भी उपलब्ध रहेंगे, जो भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही यूएई तक जाएंगे। यूएई में खिलाड़ियों को 3 दिनों की क्वारंटीन से गुजरना होगा। यह नियम कैरेबियन खिलाड़ियों पर भी लागू होगा। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल में 10 डबल हैडर मैच रखे जाएंगे, जिससे टूर्नामेंट का समापन जल्द किया जा सके।

इंग्लैंड दौरे से ही यूएई पहुंच जाएगी भारतीय टीम

बता दें, भारतीय क्रिकेट ऑफ कंट्रोल बोर्ड ने 4 मई को आईपीएल को स्थगित करने का फैसला लिया था। जिसके बाद सभी विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित वापस भेजा गया। वहीं, भारतीय टीम अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियों में लगी हुई है। बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद टीम इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 14 सितंबर को खत्म होगा। जिसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर में खेला जाने वाला है। बीसीसीआई बीच के बचे हुए समय में ही आईपीएल के बचे हुए मैचों को कराने की तैयारी में लगा हुआ है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds