IPL के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, इंग्लिश बोर्ड ने बताई वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 May 2021, 12:00 AM | Updated: 11 May 2021, 12:00 AM

इंडियन प्रीमियर लीग के बायो बबल में कोरोना के मामले मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट ऑफ कंट्रोल बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से पिछले सप्ताह आईपीएल को स्थगित कर दिया था। खबरों के मुताबिक बोर्ड सितंबर के महीने में टी20 वर्ल्ड से पहले आईपीएल के बचे हुए मैचों को कराने के लिए विंडो की तलाश कर रहा है। 

बीसीसीआई के कई अधिकारी यह स्पष्ट भी कर चुके है आईपीएल स्थगित हुआ है..कैंसिल नही। ऐसे में इसी सीजन के बचे हुए सारे मुकाबले खेले जाएंगे। मौजूदा समय में सभी विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट चुके हैं। 

इसी बीच खबर है कि अगर आईपीएल के बचे हुए मुकाबले नए सिरे से आयोजित होते हैं तो इंग्लैंड के क्रिकेटर उसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने इस बात की जानकारी दी है। IPL के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, इंग्लिश बोर्ड ने बताई वजह

इंग्लिश टीम का शेड्यूल है काफी व्यस्त

आईपीएल के बाकी बचे हुए मैचों को सितंबर या नवंबर के मध्य में कराए जाने की बात हो रही है। इस सीजन में 29 मुकाबले खेले गए, अभी 31 मुकाबले और खेले जाने वाले हैं। इंग्लैंड के काउंटी क्लब समेत कई देशों ने बीसीसीआई को आईपीएल के बाकी बचे हुए मैचों को उनके यहां आयोजित करने का ऑफर दिया है। हालांकि, बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बात पर अभी तक कोई जवाब नहीं दी गई है। 

बताया जा रहा है कि अगर सितंबर या नवंबर में मुकाबले होते हैं तो उस समय इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर व्यस्त होंगे। क्योंकि तब इंग्लैंड की टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना है। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड की टीम एशेज में व्यस्त हो जाएगी।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ने कहा, ‘हमारा एफटीपी शेड्यूल काफी व्यस्त है। पाकिस्तान और बांग्लादेश का दौरा है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं पता कि आईपीएल के बाकी मैचों का शेड्यूल क्या होगा और ये कब और कहां होंगे। इस सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों से हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है।’ 

IPL में हैं इंग्लैंड के 11 खिलाड़ी

जाइल्स ने कहा, ‘हमें टी20 विश्व कप और उसके बाद एशेज सीरीज खेलनी है। अपने खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है।‘ उन्होंने उन सुझावों को खारिज किया कि ईसीबी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है, जिसने पहले कहा था कि आईपीएल खेलने के कारण उसके खिलाड़ी जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते हैं।

जाइल्स ने कहा, ‘न्यूजीलैंड का परिदृश्य अलग था। उस सीरीज का कार्यक्रम जनवरी के आखिर में बना था और तब तक खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुके थे।‘ बता दें, आईपीएल में विभिन्न टीमों में इंग्लैंड के 11 क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। ऐसे में ईसीबी के निदेशक के बयान के बाद इस सीजन के बाकी मैचों में वे हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds