5 चुनावी प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन रहा बेकार! सिब्बल ने कहा- पार्टी को अपने अंदर झांकना चाहिए

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 06 मई 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 06 मई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश के 4 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की हालत काफी खराब रही। कांग्रेस पार्टी को असम में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं, पश्चिम बंगाल में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। केरल और तमिलनाडु में भी कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 

साथ ही केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस वापसी करने में नाकाम रही। पुडुचेरी चुनाव 2021 से ठीक पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार धराशायी हो गई थी और राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। लेकिन इस चुनाव में पार्टी पूरी तरह से फ्लॉप रही। 

कांग्रेस के नेता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अब अपनी ही पार्टी को नसीहत देते दिख रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि कांग्रेस को अपने अंदर झांकना चाहिए, क्योंकि बंगाल में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली और असम के साथ-साथ केरल में भी पार्टी विफल रही।

कई राज्यों में विफल रही कांग्रेस पार्टी

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, ‘हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। यह असम और केरेल में विफल रही। पार्टी पश्चिम बंगाल में एक भी सीट सुरक्षित नहीं कर सकी।‘ उन्होंने कहा, ‘अब जब पार्टी की ओर से आवाज उठाई जा रही है, तो इस मामले पर गौर किया जाना चाहिए।‘

उन्होंने कहा, वह कांग्रेस के प्रदर्शन के मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और उचित समय पर इस मुद्दे पर बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम अपने विचार पेश करेंगे। आज सभी दलों के सभी लोगों को COVID-19 के बीच लोगों के जीवन को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।‘

कांग्रेस नेता ने देश में कोरोना वायरस की घातक स्थिति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, पीएम को यह कहना चाहिए कि हम महामारी के खिलाफ इस संघर्ष को जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव अलग बात है लेकिन यह जीवन और मृत्यु की लड़ाई है।

इन चुनावों में ऐसा रहा है कांग्रेस का प्रदर्शन

बता दें, असम में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी के रास्ते तलाश रही थी। दरअसल, असम चुनाव 2016 में बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को हराकर राज्य में सरकार बनाई थी। चुनाव 2021 में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने तमाम रैलियां और जनसभाए की लेकिन पार्टी को जीत नहीं दिला सके। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने चुनाव 2016 में 44 सीटों पर जीत हासिल किया था लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। 

केरल में कांग्रेस पार्टी को मात्र 21 सीटों पर जीत मिली। तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी 18 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं, पुडुचेरी में कांग्रेस पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट देखी जा रही है जिसे लेकर पार्टी के नेता आत्मचिंतन करने पर जोर दे रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds