इजरायल-फिलीस्तीन वार के बीच यूपी में बवाल, सीएम योगी का सख्त आदेश- भारत के स्टैंड के खिलाफ बोलने पर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 अक्टूबर 2023, 05:30 AM Updated: 13 अक्टूबर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इस समय इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध चला रहा है. जहाँ कई देश फिलस्तीनी के सपोर्ट में हैं तो वहीं ज्यादतर देश इजरायल के साथ खड़े हैं. वहीं भारत भी इजरायल के सपोर्ट में हैं और इसका असर यूपी की अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी देखने को मिला. दरअसल, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में फिलस्तीन और हमास के समर्थन में कुछ लोगों ने मार्च निकाला था जिसको लेकर अब योगी सरकार ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं.

Also Read- बक्सर ट्रेन हादसे में गई 4 लोगों की जान, 100 से ज्यादा यात्री घायल, काफी भयावह हैं ये 10 तस्वीरें. 

सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश 

जानकारी के अनुसार, यूपी के सीएम योगी ने नवरात्र और आगामी त्योहारों को लेकर सभी जिलों के डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. वहीं इस बैठक के दौरान योगी सरकार ने आदेश दिया है कि इजराइल युद्ध में भारत सरकार के विचारों के विपरीत किसी भी तरह की गतिविधि न होने पाए.इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि इजरायल-हमास युद्ध में भारत सरकार के स्टैंड के विपरीत किसी भी तरह को कोई भी बयान या गतिविधि होती है  तो इसको लेकर सख्त कार्रवाई की जाए.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये इजरायल-फिलिस्तीन विवाद का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और कहा कि सभी पुलिस कप्तान अपने क्षेत्र में धर्मगुरुओं से तत्काल संवाद करें. इस प्रकरण में भारत सरकार के विचारों के विपरीत किसी तरह की गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी. सोशल मीडिया हो अथवा धर्मस्थल कहीं से भी किसी भी प्रकार का उन्मादी बयान / वक्तव्य जारी न हों. यदि किसी के द्वारा ऐसा करने का कुत्सित प्रयास हो, तो तत्परता के साथ उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुआ प्रदर्शन 

आपको बता दें, हाल ही में इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध करने की घोषणा करी. वहीं इजरायल द्वारा की गयी युद्ध की घोषणा के बाद भारत सरकार ने इजरायल का साथ दिया. जिसके बाद भारत के कई इजरायल का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कई लोग  आतंकी संगठन हमास का साथ दे रहे हैं. वहीं इस बीच 9 अक्टूबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में कैंपस में प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने वी स्टैंड फिलिस्तीन के साथ धार्मिक नारेबाजी भी की थी. तो ह्वियन AMU के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में धार्मिक नारेबाजी करते हुए अल्लाह हूं अकबर के नारे लगाए थे. इस दौरान वह हाथों में वी स्टैंड विद फिलिस्तीन, AMU स्टैंड विद फिलिस्तीन के पोस्टर लिए हुए थे. इसी के साथ भारत के दो शहरों चेन्नई और कोलकाता में भी इजरायल के विरोध में प्रदर्शन किए गए हैं.

Also Read- देवरिया हत्याकांड में मारे गये प्रेमचंद यादव की बेटी ने किया बड़ा खुलासा, सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds