TUNISHA SUICIDE CASE की पूरी कहानी, कब क्यों और कैसे की तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 26 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

TUNISHA SUICIDE CASE की पूरी कहानी 

महज़ 20 साल की उम्र में सफलता की बुलंदियों को छूने वाली, शानदार ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि शूटिंग के सेट पर ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ? 

2015 में Sony TV के धारावाहिक महाराणा प्रताप से अपने Acting Career की शुरुआत करने वाली तुनिषा शर्मा साल 2002 में चंडीगढ़ में पैदा हुई थी. तुनिषा के पिता की डेथ बहुत पहले ही हो गयी तो उनकी माँ Vinita Sharma ने ही इनकी पढ़ाई और एक्टिंग करियर का ज़िम्मा उठाया।महज़ 14 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्हें फितूर, बार बार देखो, दबंग 3, कहानी 2 जैसी फिल्मों में देखा गया है. इसके अलावा कई पंजाबी और हिंदी गानों में भी नज़र आ चुकी हैं। एक्टिंग करियर के शुरुआती सालों में वो काफी ज्यादा डिप्रेशन और anxiety से गुजर रही थी।

15 दिन पहले ही बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान के साथ क्यों हुआ ब्रेकअप ?

अलीबाबा serial में लीड रोल में नज़र आ रहे शीजान मोहम्मद खान के साथ तुनिषा शर्मा का Affair था। तुनिशा के माँ ने भी शीजान पर आरोप लगाए हैं जिसमे उन्होंने कहा है कि शीजान शादी के लिए तुनिशा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके चलते तुनिषा बहुत दिनों से Depressed थी और हमसे भी ज्यादा बातचीत नहीं करती थी।
तुनिषा शीजान से बहुत प्यार करती थी और इस बात का पता उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स से आराम से चल जायेगा। तुनिषा ने इंटरनेशनल मेन्स डे पर शीजान के लिए एक पोस्ट शेयर कर लिखा ‘”उस व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं जो मुझे इस तरह ऊपर उठाता है! मेरे जीवन में सबसे मेहनती, भावुक, बेतहाशा उत्साही और सबसे खूबसूरत इंसान! आप नहीं जानते कि आप क्या हैं और यह सबसे खूबसूरत हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुरुषों को मेन्स डे की शुभकामनाएं दी थीं’
तुनिषा की अचानक आत्महत्या से कई सवाल उठ रहे हैं, लोग ये भी कह रहे हैं कि ‘जरूरी नहीं आपके सामने हर मुस्कुराता चेहरा खुश ही हो, पर्दे के पीछे की जिंदगी किसी को पता नहीं होती।

‘लव जिहाद’ एक बड़ा एंगल 
वहीं एक अलग एंगल ‘लव जिहाद’ का भी बन रहा है जिसमे एक हिन्दू लड़की को एक मुस्लिम लड़के ने अपने प्यार के जाल में फसाकर उसकी हत्या कर दी हो। तुनिषा और शीजान के बीच भी पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा था
क्योंकि अभी तक की इन्वेस्टीगेशन में पुलिस के हाथ न कोई ‘Suicide Note’ और न कोई ऐसा सबूत मिला जिससे यह साबित होता हो कि मामला आत्महत्या का ही है पुलिस को वो बेसुध हालत में Make-up रूप में मिली थी जहाँ से उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खैर पुलिस ने लव जिहाद वाले इस एंगल को अभी तो सिरे से नकार दिया है. वहीं तुनिषा के साथ पहले काम कर चुकी सिमरन ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि उन्हें एंजाइटी और डिप्रेशन की समस्या थी। उनकी फैमिली लाइफ भी उतनी अच्छी नहीं थी।

सुसाइड से ठीक पहले तुनिषा ने किया इमोशनल पोस्ट

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सेट पर सब कुछ बिलकुल ठीक था फिर कुछ देर बाद तुनिषा ने इंस्टाग्राम पर एक emotional post डाली जिसमे लिखा था कि ‘Those who are driven by their passion doesn’t stop.’
इसके कुछ घंटे बाद ही तुनिशा ने मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और 20 साल की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

तुनिषा की मां ने किए बड़े खुलासे

फिलहाल शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 306 के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है और लगातार पूछताछ की जा रही है. तुनिषा की मां ने एक्टर शीजान खान पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का भी मामला सामने आ रहा है। तुनिषा की मां ने कहा – इसी महीने में सेट पर गलती से तुनिषा ने शीजान का मोबाइल चेक कर लिया. तब उसने देखा कि शीजान दूसरी लड़कियों के साथ डेटिंग को लेकर बातचीत करता है. तुनिशा ये सब देख कर बहुत दुखी हुई और परेशान हो गई… तुनिषा ने इस बारे में शीजान से पूछा. शीजान ने तुनिषा से कहा कि मुझे अब तुम्हारे साथ नहीं रहना है. ये बात सुनकर तुनिशा काफी परेशान रहने लगी. तुनिषा शर्मा की मां ने आरोपी शीजान की मां से भी संपर्क किया था. उन्होंने शीजान की मां से पूछा-  अगर तुनिषा के साथ ऐसा करना था तो शीजान उनकी बेटी की जिंदगी में क्यों आया ? तब शीजान की मां ने कहा- मैं इसमें क्या बोलूं? दोनों ने खुद फैसला लिया था एक साथ आने का, और अब ऐसा क्या हुआ वो शीजान ही बता सकता है.

ALSO READ :Tunisha Sharma Case : मर्डर या सुसाइड ? 15 दिन पहले बॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप ? पुलिस ने खोले कई राज़

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छुपा है सच
तुनिषा की मौत की वजह अभी तक तो किसी को नहीं पता, सारी बातें अब सिर्फ पोस्टमोर्टम रिपोर्ट पर ही टिकी हुई है हर किसी को इंतज़ार है बस रिपोर्ट्स का. फिलहाल पोस्टमार्टम की initial findings के हिसाब से तो तुनिषा की मौत की वजह hanging आयी है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है की रिपोर्ट्स के आने के बाद कई राज से पर्दा हटेगा। देर रात 1:30 बजे जेजे अस्पताल में तुनिषा की बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद 4:30 बजे उसे कोल्ड स्टोरेज में रख दिया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds