बटाला का ऐतिहासिक Gurdwara Nagiana Sahib, जानिए इसके पीछे की पावन कहानी और धार्मिक महत्व

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurdwara Nagiana Sahib: हमने सिखो के दसों गुरु साहिबानो की महान यात्रा, उनके सिख धर्म की स्थापना और उनकी रक्षा के लिए उठाये गए कदमो के बारे मे भी सुना है.. कैसे गुरु साहिबानो के पावन चरण जिस स्थान पर पड़े वो स्थान खुद ही पवित्र हो गया। गुरु साहिबानो के प्रभाव से लाखों लोगो ने सिख धर्म को अपनाया.. एक ऐसा धर्म जहां सब बराबर है.. जहां कोई छोटा बड़ा नहीं है.. उस धर्म को कोई कैसे नजरअंदाज करता.. लेकिन जितनी महान गुरु साहिबानो की कहानी है, उतनी ही महान कहानियां है गुरु साहिबानो के भक्तों की.. जो एक बार गुरु से लगन लगा बैठे तो बस उनके ही साथ हो लिये.. एक ऐसे ही भक्त की महान कहानी को दर्शाता बटाला का गुरुद्वारा नगियाना साहिब। जो कहानी है गुरु नानक देव जी के एक ऐसे परम भक्त की.. जो सालो गुरु साहिब के साथ सायें की तरह चलता रहा था.. अपने इस लेख में हम गुरुद्वारा नगियाना साहिब के बारे में जानेंगे।

और पढ़े: पिता की विरासत से दूर Nevaan Nigam ने चुनी अपनी अलग राह, 19 साल की उम्र में किया सिंगिंग डेब्यू

गुरुद्वारा नगियाना साहिब का इतिहास

पंजाब में बटाला के पास एक छोटे से गांव उदोके.. ये गांव सिख संगतो के लिए बेहद खास है.. यहीं मौजद है गुरुद्वारा नागियाना साहिब। ये गुरूद्वारा सिखो के पहले गुरु गुरु नानक देव जी और उनके एक नाग भक्त को समर्पित है। मौजूदा समय में यहां जो इमारत है उसे संत बाबा चुग्गत सिंह जी ने साल 1960 में बनवाया था, जो कि इस गुरुद्वारे के पहले सेवादार भी बने थे। इतिहासकारो की माने तो आजादी से पहले इस स्थान पर बाबा जगाला सिंह जी ने सेवा की थी,, और एक छोटी इमारत का निर्माण कराया था। सिक्खी धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक गुरु नानक देव जी जब बच्चे थे, तब वो धूप में सो रहे थे।

इस दौरान वहां अचानक एक नाग आ गया,. लेकिन उसने गुरु साहिब की आभा को देखा और वो उनके पास ऐसे खड़ा हो गया जैसे उन्हें छाया दे रहा हो.. गुरु साहिब नाग के फन की छाया में आराम से सो गए.. औऱ नाग तब तक वहीं ख़ड़ा.. जब गुरु साहिब उठे तब उन्होंने नाग की सेवा स्वीकार कर ली..इसके बाद गुरु साहिब जहां भी जाते वो नाह भी उनके साथ रहता था। गुरु साहिब जब उदासियों पर गए तब भी ये नाग उनके साथ यात्रा करने लगा.. इस दौरान गुरु साहिब बटाला के उदोके गांव में रूके.. तब तक नाग बूढ़ा हो गया था.. गुरु साहिब ने नाग को आग्रह किया कि अब वो उदोके में ही रह कर आराम करें। नाग ने गुरु साहिब की बात मानी.. तब से ये गांव उनकी शरणागत हो गया.. यहां रहने वाले लोगो ने खुद को नागी समुदाय का कहना शुरु कर दिया..कहा जाता है कि गुरु साहिब नौ महीने और 26 दिन तक उदोके में रहे थे।

गुरु साहिब ने नाग की इच्छा पूरी की

गुरु साहिब ने नाग की भक्ति से खुश होकर इस स्थान को वरदान दिया था कि जो भी यहां आकर सच्चे मन से मत्था टेकेगा, उसकी सारी अधूरी इच्छा पूरी होगी। यहां एक जठरा है, जो नाग से जुड़ी पूजा से जुड़ा है। हालांकि समय के साथ इस स्थान पर गुरुद्वारा स्थापित कर दिया गया। नागी समुदाय के लोगो के लिए ये स्थान बेहद अहम है। यहां हर साल 8 सितंबर को नागरी दिवस के रूप में मनाया जाता है और एक भव्य मेले का आयोजन होता है। गुरुद्वारे की बनावट की बात करें तो ये सिख पारंपरिक कला और आधुनिक वास्तुकला का अनूठा संगम है, जो कि सफेद संगमरमर से बनाया गया है। एक बहुत बड़ा प्रार्थना भवन और उसके ऊपर स्थित बड़ा का गुंबद, गुरुद्वारे के मान्यता को दर्शाता है। ये गुरुद्वारा रोजाना सुबह 4 बजे खुलता है और रात को दस बजे बंद हो जाता है, वहीं गुरुद्वारा प्रबंधन ट्रस्ट शैक्षिक संस्थान चलाता है उनके द्वारा चलाये जा रहे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चो को मुफ्त शिक्षा दी जाती है, साथ ही यहां फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया जाता है, जल्द ही यहां चैरिटेबल अस्पताल भी खोलने की तैयारी चल रही है। ये गुरुद्वारा आध्यात्मिकता और भक्ति दोनो की ब़ड़ी मिसाल के रूप में खड़ा है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds