सर्जरी के बाद Randeep Hooda की याददाश्त पर हुआ असर? हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद एक्टर ने किया अजब पोस्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Mar 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी किसी फिल्म ना पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि एक अलग ही वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। रणदीप हुड्डा की इन दिनों हॉस्पिटल से कुछ फोटोज काफी वायरल हो रही है, जिसके बाद से ही उनके फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंता में हैं। 

दरअसल, रणदीप हुड्डा ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ नाम की एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे, जिस दौरान उनको चोट लग गई। इसके बाद वो अस्पताल में एडमिट हुए थे और उनके घुटने की सर्जरी हुई। हालांकि अब रणदीप हुड्डा को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और वो घर वापस लौट आए है। 

एक्टर को बीते दिन अस्पताल में बाहर निकलते हुए देखा गया था, जहां पैपराजी के कैमरे में रणदीप हुड्डा कैद हुए। इस दौरान वो वॉकर के साथ चलते हुए देखाई दे रहे थे। रणदीप हुड्डा ने पैपराजी की तरफ देखते हुए हिलाते हुए वेव किया था। 

इसके अलावा अपने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल की एक फोटो भी शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने फनी कैप्शन लिखा। इस फोटो में रणदीप अस्पताल के बेड पर लेटे एक सोच में डूबे होने वाला पोज देते नजर आ रहे थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- ‘चोट तो घुटने पे लगी है पर कुछ याद सा क्यूँ नहीं आ रहा।’ एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर काफी मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

सर्जरी के बाद Randeep Hooda की याददाश्त पर हुआ असर? हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद एक्टर ने किया अजब पोस्ट — Nedrick News

बता दें कि रणदीप हुड्डा एक मार्च को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। वो वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सेट पर घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक रणदीप को अपने को-एक्टर अमित सियाल के साथ एक एक्शन सीक्वेंस शूट करते हुए चोट लगी थीं। इसके बाद भी एक्टर ने एक्शन सीक्वेंस पूरा शूट किया और फिर अस्पताल गए। 

रणदीक को इससे पहले 2021 में भी इसी घुटने पर चोट लग चुकी है। तब वो सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वो चोटिल हो गए थे। रणदीप के घुटने में कई सालों से प्रॉब्लम है। एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 2008 में उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था। पोलो गेम के दौरान उनका घोड़ा फिसलकर उनके पैर पर ही गिर गया था। इसकी वजह से तब उनके पैर की हड्डी को सपोर्ट के लिए प्लेट और नट्स लगाए गए थे। उन्हें इस प्लेट को एक साल के अंदर निकलवाना था, लेकिन कई सालों तक उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से रणदीप के पैर में इंफेक्शन भी हो गया था। इस वजह से ही साल 2020 में पैर की सर्जरी भी हुई थीं। 

रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो कैप्टन अविनाश में तो नजर आएंगे ही इसके अलावा रणदीप नेटफ्लिक्स पर ‘ओरिजिनल कैट’ प्रोजेक्ट का भी हिस्सा है। साथ ही रणदीप हुड्डा अनफेयर एंड लवली फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनके अपोजिट Ileana D’Cruz होंगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds