खूंखार गैंगस्टर के रोल में Akshay Kumar, ऐसा है Bachchan Pandey का ट्रेलर, जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 18 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अक्षय कुमार सिनेमाघरों में एक बार फिर अपनी नई मूवी से छा जाने की तैयारी में हैं। सूर्यवंशी के बाद अब अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे रिलीज होने जा रही है, जो होली के मौके पर आएगी। लंबे वक्त से फैंस बच्चन पांडे के रिलीज के इंतेजार में हैं, जो अब आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 

बच्चन पांड का ट्रेलर आज ही आया है। कुछ देर पहले ही ट्रेलर को आउट किया। इस फिल्म में अक्षय एक गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आएगीं। इसके अलावा अरशद वारसी, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी और प्रतीक बब्बर भी मूवी का हिस्सा हैं। 

कैसे होगी फिल्म की स्टोरी?

बच्चन पांडे का ट्रेलर एक्शन और कॉमेडी से भरपूर हैं। इसमें अक्षय का खूंखार लुक भी देखने को मिलता है। ट्रेलर में फिल्म की स्टोरी काफी हद तक क्लियर होती है। इससे पता चलता है कि फिल्म में कृति एक डायरेक्टर के रोल में नजर आएगीं। वो अपने दोस्त अरशद वारसी के साथ खूंखार गैंगस्टर बच्चन पांडे पर एक मूवी बनाना चाह रही हैं। अरशद उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं, लेकिन कृति नहीं मानती। दोनों बच्चन पांडे के गढ़ पहुंचते हैं। 

वहीं जैकलीन इस फिल्म में अक्षय की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएगीं। बच्चन पांडे इतना खूंखार गैंगस्टर है, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को भी नहीं छोड़ा। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ही मार दिया। ऐसे में वो अरशद और कृति के साथ क्या करेगा, ये तो फिल्म में पता चलेगा। फिल्म में कॉमेडी का तगड़ा भी देखने मिलेगा। अक्षय इसमें काफी अलग लुक में नजर आएगीं। उनकी एक आंख पत्थर की होगी। मूवी 18 मार्च को रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

– अक्षय की 2008 में टशन आई थीं, जिसमें उनके किरदार का नाम बच्चन पांडे था। उनकी इस फिल्म का नाम इस किरदार से ही इंस्पायर्ड है।

– पहले बच्चन पांडे को साउथ फिल्म वीरम पर बनाया जाने वाला था, लेकिन फिर मेकर्स ने इसमें बदलाव किया और ओरिजिनल कहानी बनाने का फैसला लिया। इसके बाद बताया गया कि ‘बच्चन पांडे’ तमिल फिल्म ‘जिगारठंडा’ का रीमेक है।

– अक्षय इस फिल्म में कृति और जैकलीन के साथ नजर आएंगे। दोनों उनके साथ हाउसफुल सीरीज में पहले काम कर चुके हैं। वहीं अक्षय और अरशद 20 साल बाद साथ में नजर आएंगे। दोनों इससे पहले 2002 में रिलीज आई फिल्म ‘जानी दुश्मन’ में एक साथ नजर आए थे। वहीं अक्षय बच्चन पांडे में पहली बार पंकज त्रिपाठी के साथ काम करते नजर आएंगे। 

– साजिद नाडियावाला इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। आज उनका जन्मदिन भी है, इसलिए इस खास दिन पर फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया। वैसे अक्षय के साथ साजिद नाडियावाला की ये 10वीं फिल्म होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds