मूंगफली बेचने वाले इस शख्स की हैं Kacha Badam गाने के पीछे की आवाज, जानिए उनकी पूरी कहानी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 02 Feb 2022, 12:00 AM

आजकल के समय में सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीज वायरल हो जाएं कह नहीं सकते। सोशल मीडिया में आज इतनी ताकत है कि इससे कोई रातों-रात स्टार बन सकता है। ऐसा हमने कई बार होता देखा भी है। रानू मंडल से बसपन का प्यार गाने वाला बच्चा इसका उदाहरण है। 

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक गाना इन दिनों काफी ट्रेडिंग में हैं, जिसका नाम है कच्चा बादाम। इस पर आजकल कई लोग थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ये काफी ट्रेंड कर रहा है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस पर रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ ये गाना आखिर गाया किसने हैं?

शायद आपको जानकार हैरानी होगी कि ये असल में कोई गाना नहीं है और ना तो इसे किसी सिंगर ने गाया है। बल्कि ये गाना तो एक मूंगफली बेचने वाले ने गाया है। जी हां, मूंगफली बेचने वाले ने कच्चा बादाम को कुछ यूं गुनगुनाया कि ये देखते ही देखते इतना वायरल हो गया। मूंगफली बेचने वाले जिस शख्स ने ये गाना गुनागुनाया उनका नाम भुबन बादायकर हैं। 

वो पश्चिम बंगाल के कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं। भुबन के बारे में बताया जाता है कि वो  ऐसे ही गाने गाते हुए मूंगफली बेचा करते हैं। मूंगफली को बंगाल में बादाम कहते हैं। इसलिए भुबन कच्ची मूंगफली को कच्चे बादाम कहते हैं। 

भुबन बादायकर बारे में बताया गया है कि उनके तीन बच्चे हैं। अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए गांव से दूर जाकर मूंगफलियां बेचते हैं। वो रोजाना 3 से 4 किलो मूंगफली बेचकर 200 से 250 की कमाई करती हैं।  ‘कच्चा बादाम’ वायरल होते ही भुबन बादायकर इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds