लखनऊ कैंट सीट से BJP ने ना तो अपर्णा यादव और ना ही रीता बहुगुणा के बेटे को दिया टिकट, जानें फिर किसे बनाया उम्मीदवार?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान ही मंगलवार को बीजेपी ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। बीजेपी की इस लिस्ट में कई अहम बातें शामिल रहीं, जैसे कि पार्टी ने एक तो सरोजिनी नगर सीट से योगी सरकार में मंत्री रह चुकी स्वाति सिंह का टिकट काट दिया। 

इसके अलावा लखनऊ कैंट सीट जो काफी हाई प्रोफाइल बन गई थीं, उससे भी बीजेपी ने अपने कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया। इस सीट से तो बीजेपी ने ना तो सपा छोड़कर आई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट दिया और ना ही रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी को। लखनऊ कैंट सीट से राज्य मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है। 

वहीं सरोजिनीनगर सीट से बीजेपी ने ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा। सोमवार को ही राजेश्वर ने बीजेपी की सदस्यता ली थीं। बीजेपी ने यहां से स्वाति सिंह का टिकट काट दिया। इस सीट से महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह दोनों की दावेदारी ठोंक रहे थे। हालांकि बीजेपी ने दोनों को ही टिकट नहीं दिया। 

वहीं लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी ने राज्य मंत्री बृजेश पाठक को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इस सीट से पहले अपर्णा यादव को मैदान में उतारने की चर्चाएं थीं। इसके अलावा भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी इस सीट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट की मांग कर रही थीं। लेकिन बीजेपी ने इनकी जगह बृजेश पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

बता दें कि लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया, जिनमें से 8 पर भाजपा ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी। मलिहाबाद से सीटिंग विधायक जया देवी को टिकट दिया गया। जया देवी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी हैं। इसके अलावा लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा और लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को पार्टी ने मैदान में उतारा। वहीं लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन को उम्मीदवार बनाया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds