कर्नाटक: पूर्व सीएम BS Yediyurappa की नातिन ने सुसाइड? सामने आई ये वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 29 Jan 2022, 12:00 AM

बीते दिन कर्नाटक के पूर्व सीएम और BJP नेता बीएस येदियुरप्पा से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में सौंदर्या का शव लटका हुआ मिला। मामले को खुदकुशी से जुड़ा वबताया। बताया गया कि घटना से पहले सौंदर्या ने अपने बच्चों को दूसरे कमरे में छोड़ा और फिर अपने रूम में जाकर फांसी लगा दी। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 28 जनवरी को सौंदर्या के पति डॉ. नीरज रोजाना की तरह सुबह अपने ऑफिस के लिए निकले। इसके बाद सौंदर्या अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थीं। कुछ देर बाद नीरज को उनकी नौकरानी ने फोन किया और बताया कि मैडम (सौंदर्या) दरवाजा नहीं खोल रही। ये सुनकर डॉ. नीरज परेशान हुए और घर वापस लौटकर आए। 

नीरज दौड़ते हुए घर आए और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। कमरे के अंदर उन्होंने जो मंजर देखा वो देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में सौंदर्या का शव फांसी के फंदे पर लटका था। तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलस वहां पहुंची और सौंदर्या की लाश को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की। 

जानकारी के मुताबिक येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या  भी एक डॉक्टर थीं। उनकी उम्र 30 साल थी। सौंदर्या ने 2 साल पहले डॉक्टर नीरज से शादी की थीं। उनका चार महीने का बच्चा था। बताया जा रहा है कि सौंदर्या येदियुरप्पा की सबसे बड़ी बेटी पद्मा की बेटी थीं। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सौंदर्या गर्भावस्था के बाद डिप्रेशन की शिकार थीं। उन्होंने कहा कि  इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं, सब उनके डिप्रेशन के बारे में जानते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds