गणतंत्र दिवस पर TMC का झंडा फहराने पर बिफरे BJP नेता शुभेंदु अधिकारी, कहा- ये शर्मनाक है…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 27 जनवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 27 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पश्चिम बंगाल में गणतंत्र दिवस के दिन तृणमूल कांग्रेस के द्वारा अपना झंडा फहराने को लेकर राजनीति तेज हो गई। दरअसल, इसको लेकर बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने TMC को घेरते हुए कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप लगाए। इसके साथ ही शुभेंदु ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें TMC कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। 

शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसी पार्टी का झंडा फहराना और राष्ट्रगान गाना शर्मनाक है। शुभेंदु ने जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें राष्ट्रगान भी गलत तरीके से गाया जा रहा है। 

बीजेपी नेता ने इसे शेयर करते हुए लिखा- ‘पुरुलिया के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व TMC विधायक पूर्ण चंद्र बौरी और दूसरे नेताओं की मौजूदगी में TMC सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करना शर्मनाक है। साथ ही गणतंत्र दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय झंडे की जगह TMC का झंडा फहराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’

 

इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने परेड में नहीं बुलाने को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला था। अधिकारी ने दावा किया था कि उन्हें कोलकाता में गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित नहीं किया गया, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार नंदीग्राम में उनके खिलाफ चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पाई हैं।

पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि बनर्जी ने रेड रोड परेड के लिए आमंत्रित लोगों की लिस्ट से उनके नाम को हटाकर चुनाव में अपनी शर्मनाक हार का बदला लिया। शुभेंदु ने कहा कि वो अभी तक मेरे खिलाफ अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाई। कैंसर का इलाज हो सकता है लेकिन बदला लेने वाली मानसिकता और ईर्ष्या का नहीं। वो भूल गई होंगी कि विपक्ष के नेता को नहीं बुलाना प्रोटोकॉल के खिलाफ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds