हरियाणा: 14 साल के लड़के ने किया कमाल, लॉकडाउन में बना दिए दर्जनभर ऐप्स, अब PM Modi करेंगेे सम्मानित

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 24 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
हरियाणा के लड़के ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया। महज 14 साल की छोटी सी उम्र में इस लड़के ने दर्जनभर से भी ज्यादा मोबाइल एप बना दिए। आज इसी कारनामे के लिए उसे प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस बच्चे का नाम है तनिश सेठी उर्फ तनु। 
दरअसल, आज पीएम मोदी देश के 28 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करेंगे। इसमें एक नाम तनिश सेठी का भी है। तनिश हरियाणा के सिरसा के डबवाली के रहने वाला हैं। तनिश हरियाणा में इकलौते हैं, जिसको इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सिरसा जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली है।
वैश्विक महामारी के दौरान जब सबकुछ बंद पड़ा था, तो ऐसे में सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई। तनिश ने बस इसी का फायदा उठाया। उसने यू-ट्यूब के जरिए ऐप बनाना सीखा और केंद्र सरकार की वेबसाइट पर क्विज का शौक पूरा करने के लिए हिस्सा लिया। बताया ये भी जाता है कि वो उसी से इंस्प्रायर हुआ और फिर आगे नई एप बनाने का हौसला जगा।
महज 2 हफ्तों में ही तनिश ने पहली ऐप को लॉन्च कर दिया। 20 जून 2020 को ये ऐप लॉन्च किया था। तनिश के पिता डबवाली के स्कूल में जेबीटी है, वहीं मां पंजाब में हेड टीचर है। डेढ़ सालों के अंदर तनिश दर्जन भर से ज्यादा मोबाइल एप बना चुका है।
तनिश ने देश में बोली जाने वाली 10 प्रमुख भाषाओं को जानने के लिए स्पीक इंडिया ऐप तैयार की। इसके अलावा उसने स्पीक वर्ल्ड एप, टेलर डायरी, स्कैन वाय: मेड इन इंडिया, सेठी क्लेप, लिस्ट अप : मेड इन इंडिया मोबाइल एप, पशुओं की बिक्री के लिए मोबाइल बना चुका है। 
यही नहीं जब कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर थीं और देश में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया, तब तनिश ने ऑक्सीजन बेचने और खरीदने के लिए भी एक ऐप तैयार किया। ऑक्सीजन स्टोर नाम से तैयार एप को तनिश ने 28 अप्रैल को जारी कर दी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds