यूपी में स्कूल-कॉलेज खोलने पर आया बड़ा अपडेट, राज्य सरकार ने लिया ये फैसला

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कहर के बीच स्कूल-कॉलेज (School-Colleges Uttar Pradesh) बंद पड़े है। इस बीच स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर एक अपडेट सामने आया है। यूपी में सभी स्कूल और कॉलेज की छुट्ट्यां बढ़ा दी गई। 30 जनवरी तक अब सारे स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इससे पहले भी यूपी में कोरोना की रफ्तार (Corona Cases in Uttar pradesh) को देखते हुए 16 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद किए गए थे, लेकिन कोरोना से राहत नहीं मिलने की वजह से इस डेट को आगे बढ़ा दिया गया। 

अब फिर से कोरोना के हालातों को देखने के बाद ये फैसला लिया गया कि 30 जनवरी तक स्कूल और कॉलेज को बंद ही रखा जाएगा। हालांकि इस बीच ऑनलाइन क्लासेज अभी भी जारी रहेंगी प्रशासन ने इसको लेकर जो आदेश जारी किया है वो राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज पर लागू होगा।

गौरतलब है कि यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है, जिसके चलते शैक्षिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया गया। वहीं इस बीच कई परीक्षाएं भी टाली जा रही है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पहले ही 15 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाली सभी सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, जिसके बाद से ही स्‍टूडेंट्स अभी अपने एग्‍जाम की नई डेट्स के इंतजार में हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होनी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds