Trending

Sidhu Moose wala Murder : झलका मूसेवाले के पिता का दर्द, बाले मेरा बेटा सिस्टम की भेंट चढ़ गया!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 09 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Jul 2022, 12:00 AM

 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे की निर्मम हत्या में शामिल दो बदमाशों की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इशारों-इशारों में अपने बेटे की हत्या पर पुलिस के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि ”40 दिन बीत गए उनके बेटे की निर्मम हत्या हुए। लेकिन इतने दिन बाद भी हत्या में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जब एक लोकप्रिय गायक की हत्या में इतना वक़्त लग रहा है तो एक आम इंसान का क्या हाल होगा। बलकौर सिंह ने कहा है कि पुलिस शायद इसका इंतज़ार कर रहीं है कि कोई ऐसी ही दूसरी वारदात हो। 

सिस्टम की भेंट चढ़ गया मेरा बेटा 

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे की मौत के लिए कानून व्यवस्था को दोषी ठहराया। उनका कहना है कि ये हमारी बदकिस्मती है कि हम इस बुरे सिस्टम की चपेट में बुरी तरीके से फंस गए हैं। गायक के पिता ने कहा – हमारा बुरा समय चल रहा है। मैंने सिर्फ अपना बेटा नहीं खोया है बल्कि देश ने एक ईमानदार नेता, मेहनती युवक और कलम का धनी सिख चेहरा खो दिया है।  

बदमाशों से बच कर रहें – बलकौर सिंह

मूसेवाला के पिता ने कहा कि मूसेवाला केस की पैरवी के दौरान ये पापी उन्हें मिले थे। बदमाशों ने उन्हें धमकी दी कि अगर हम एक आवाज देंगे तो दस लड़के उनके पीछे खड़े हो जाएंगे। मूसेवाला के पिता ने पंजाब के लोगों से लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन बदमाशों से बचकर रहे. ये लोग आपको विदेश भेजने का झांसा देंगे, लेकिन आप उनके जाल में नहीं फसना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी के लालच में आकर दूसरे का घर मत उजाड़ो। ऐसे बदमाशों को अपने घरों में पनाह मत दो। उन्होंने कहा ये पापी मेरे घर के आसपास ही रहकर मेरे बेटे को मारने की साजिश रच रहे थे।  लेकिन किसी ने मुझे इस बारे में नहीं बताया न मुझे पता चला। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds