अपर्णा के बीजेपी में जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया ऐसा रिएक्शन, कह डाली ऐसी बातें

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से प्रतिक्रिया आयी है। सपा अध्यक्ष ने अपर्णा को बीजेपी में जाने पर बधाई दी। साथ ही ये भी कहा कि वहां भी समाजवादी विचारधारा का वहां पर भी विस्तार हो रहा है। 

अखिलेश ने कहा- नेता जी ने समझाया लेकिन नहीं मानी

लखनऊ में सपा मुख्यालय पर बीते बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें पत्रकारों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल अपर्णा यादव को लेकर किया जिस पर अखिलेश ने कहा कि नेता जी (Mulayam Singh Yadav) ने समझाने की बहुत कोशिश की पर वो नहीं मानी। मैं उन्हें (Aparna Yadav) बधाई देता हूं और इस बात की हमें खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा (SP Ideology) का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।

टिकट वितरण के सवाल पर क्या कहा अखिलेश ने?

चुनाव लड़ने (Contest Elections) के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ (Azamgarh) की जनता से वो अनुमति लेंगे और फिर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि वहां से वो सांसद (MP) हैं। अखिलेश ने ये भी कहा कि किस सीट से वो चुनाव लड़ेंगे ये अब तक तय नहीं है। उन्होंने कहा कि कि टिकट वहां की जनता की रिपोर्ट और समीकरण के बेस पर टिकट दिया जा रहा है और जिनको जोड़ा है वे जनाधार वाले नेता हैं। गठबंधन (Alliance) में सबको टिकट मिलना संभव नहीं है ऐसे में गठबंधन धर्म का पालन होना चाहिए। सपा के कुछ लोग अगर बीजेपी के टच में हैं तो बीजेपी के लोग भी सपा के टच में हैं. 

समाजवादी पेंशन योजना को लेकर क्या बोले अखिलेश 

अखिलेश यादव का ये भी कहना था कि समाजवादी पेंशन योजना (Samajwadi Pension Scheme)  सपा की सरकार में फिर से शुरू होगी और इसके तहत जरूरतमंद महिलाओं और बीपीएल (BPL) वालों को हर साल 18,000 रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाने काम किया होगा। 6,000 रुपये इससे पहले दिए जाता था। उन्होंने कहा कि इस योजना का फायदा महिलाओं और बहनों को होगा। सपा के घोषणा पत्र (Manifesto) में महिलाओं, बहनों और बेटियों के लिए कई सारे स्कीम शामिल रहेंगी। 

कहा- सपा सभी को साथ लेकर चलती है

सपा प्रमुख का कहना था कि हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है सपा। उन्होंने कहा कि हमने ललितपुर में जनजातियों (Tribes) का विकास किया। आगे कहा कि लखनऊ में पीजीआई (PGI) के पास सपेरे रहते थे. उनकी फैमिली को लोहिया आवास दिया गया और पेंशन दिया गया। अखिलेश ने आगे कहा कि कन्नौज में भी सपेरे फैमिली को सहायता दी गयी। उन्होंने कहा कि सपा कि सरकार बनती है तो एक्सप्रेस वे के पास स्नेक चार्मर्स विलेज बनया जाएगा और ऐसे ही अन्य जातियों का भी विकास किया जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds