'…ये 1947 से भी बड़ी आजादी होगी', यूपी के चुनावी रण में Mehbooba Mufti की एंट्री, BJP पर जमकर बरसीं!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश के चुनावी रण (Uttar Pradesh Elections) में दूसरी पार्टियों की भी एंट्री हो रही है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), शरद पवार (Sharad Pawar) जैसे नेता पहले ही मैदान में कूद चुके हैं। अब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की भी यूपी के सियासी संग्राम में एंट्री हो गई। उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुफ्ती ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश में BJP से छुटकारा मिलना 1947 से भी बड़ी आजादी होगी। 

सोमवार को आदिवासी युवा सम्मेलन में महबूबा ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस पार्टी से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी होगी। ये लोग देश को बांटना चाहते हैं। 70 साल पहले भारत के लोगों को देश को अंग्रेजों से आजाद कराने का मौका मिला था। हमारे पास आज फिर मौका है बीजेपी से जान छुड़ाने का। ये उस आजादी से भी बड़ी होगी क्योंकि ये इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं।

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई को बांटना चाहते हैं। अगर उन्होंने विकास का वादा किया है तो उत्तर प्रदेश में विकास दिखाएं। उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं इसलिए बीजेपी औरंगजेब और बाबर को याद कर रही है। समझ जाइए इनके पास यूपी के लोगों को देने और उनसे बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। कुछ होता तो गरीबी नहीं होती, अस्पताल होते, लोगों के पास नौकरी होती। कोरोना में लोग अपनों की लाशें गंगा में नहीं बहा रहे होते। 

वहीं इस दौरान मुफ्ती ने रूप नगर में धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए बीजेपी हिंदू-मुस्लिम में नफरत पैदा करती है। सिखों को खालिस्तानी बुलाते हैं। मुसलमानों को कहतें हैं पाकिस्तान चले जाओ। यूपी में ये लोग सिर्फ मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं। ये क्यों नही विकास की बात करते हैं। ये मौका है। लोगों जाग जाओ। हम खामोश रहेंगे तो कुछ नहीं होगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds