कब आएगा Sacred Games का सीजन-3? अनुराग कश्यप का ये जवाब जानकर टूट जाएगा फैंस का दिल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 17 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स (Sacred Games Web Series) के पहले दो सीजन्स ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। ये सीरीज लोगों को काफी पसंद आई। सेक्रेड गेम्स के फैंस अब इसके तीसरे सीजन (Sacred Games Season 3) के इंतेजार में हैं। लेकिन इस सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जो उनके फैंस को मायूस कर सकती है।

दरअसल, कुछ दिनों से सेक्रेड गेम्स के सीजन 3 बनने की खबरें आ रही थीं जिसे अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अफवाह बताया है। दरअसल, अनुराग कश्यप ने सेक्रेड गेम्स 3 के नाम पर हो रही कास्टिंग को लेकर एक पोस्ट किया। 

इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि सेक्रेड गेम्स के सीजन 3 के नाम पर हो रही कास्टिंग फर्जी है। साथ ही अनुराग ने पोस्ट में ये भी कहा कि सेक्रेड गेम्स का सीजन 3 नहीं आ रहा है। 

इंस्टाग्राम पर अनुराग कश्यप ने एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है और उसे स्कैमस्ट बताया है। साथ ही अनुगार ने अपने फॉलोअर्स से इसके खिलाफ रिपोर्ट करने को कहा है। अनुराग ने लिखा- ‘ये आदमी राजबीर कास्टिंग स्कैमस्ट है। प्लीज इसके खिलाफ रिपोर्ट कीजिए। सेक्रेड गेम्स का कोई सीजन 3 नहीं आ रहा। मैं इस आदमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रहा हूं।’

अनुराग कश्यप ने जिस व्यक्ति का पोस्ट शेयर किया, उसमें सेक्रेड गेम्स की कास्टिंग का जानकारी दी गई थी। इसमें लिखा था कि  फीमेल लीड के लिए एक्ट्रेस चाहिए जो बोल्ड सीन्स कर सके। साथ ही इस पोस्ट में एक्ट्रेस के लिए उम्र भी बताई गई और ये भी लिखा कि सीरीज का मुंबई शूट जल्द ही शुरू होने जा रहा है। जिसकी डेट्स जल्द ही बताई जाएंगी। 

बता दें कि सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टाररर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दो सीजन अब तक आए है। पहला सीजन साल 2018 में आया था, जबकि दूसरा 2019 में रिलीज किया गया। दोनों को सीजन्स को लोगों ने खूब प्यार दिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds