West Bengal voter list update| बंगाल वोटर लिस्ट में हलचल: SIR के बाद 13 लाख नाम हटाए, कुल 76 लाख बाहर

Nandani | Nedrick News West Bengal Published: 26 मार्च 2026, 08:07 PM Updated: 26 मार्च 2026, 08:07 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

West Bengal voter list update: पश्चिम बंगाल में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि इस दौरान जांच के दायरे में आए 32 लाख नामों में से लगभग 13 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

और पढ़ें: Bengal Assembly Election 2026: बंगाल 2026 में क्या होगा बड़ा उलटफेर? ममता बनर्जी की वापसी पर सर्वे में चौंकाने वाले संकेत!

अंडर एडजुडिकेशन और सप्लीमेंट्री लिस्ट| West Bengal voter list update

चुनाव आयोग ने सोमवार को पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की थी। इन नामों को “अंडर एडजुडिकेशन” के तहत चिन्हित किया गया था, यानी आयोग इनके दस्तावेजों की जांच कर रहा था। आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में अब तक 60 लाख से अधिक नाम अंडर एडजुडिकेशन के तहत रखे गए थे। इसमें से 32 लाख मामलों का निपटारा हो गया है, जबकि लगभग 28 लाख मामले अब भी लंबित हैं और उनकी जांच जारी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि केवल उन्हीं नामों को सूची में शामिल किया गया है, जिनका ई-साइन प्रमाणीकरण पूरा हुआ। तकनीकी कारणों और प्रक्रिया संबंधी बाधाओं के चलते सभी प्रोसेस किए गए नाम एक साथ जारी नहीं किए जा सके, इसलिए इन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रकाशित किया जा रहा है।

बसीरहाट उत्तर में उठे सवाल

पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी होने के बाद बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। बोरो गोबरा गांव के बूथ नंबर 5 के सभी 340 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब पाए गए। सभी वोटर अंडर एडजुडिकेशन के तहत चिन्हित थे। इस बीच हैरानी की बात यह है कि इसी बूथ के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मोहम्मद शफीउल आलम का नाम भी हटाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आलम के पिता का नाम 2002 के SR (स्पेशल रिवीजन) में दर्ज था, फिर भी उनका नाम हटाया जाना कई सवाल खड़े करता है।

बंगाल में अब तक कुल 76 लाख वोटर हटाए गए

इससे पहले SIR प्रक्रिया के दौरान लगभग 63 लाख नाम पहले ही हटाए जा चुके थे। इसके बाद बंगाल में कुल हटाए गए मतदाताओं की संख्या 76 लाख तक पहुंच गई। एन्यूमरेशन फेज के दौरान भी 58 लाख नाम हटाए गए थे, जिससे राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। बाद में 28 फरवरी को प्रकाशित सूची में यह संख्या और घटकर लगभग 7.04 करोड़ रह गई। चुनाव आयोग ने बताया है कि आगे की सप्लीमेंट्री लिस्ट हर शुक्रवार को जारी की जाएगी। इससे कुल मतदाताओं की संख्या और घटने की संभावना बनी हुई है।

कॉलकत्ता हाईकोर्ट से अनुमति

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से रोजाना सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने की अनुमति मांगी है। कोर्ट इस पर 27 मार्च के बाद सुनवाई करेगा। इस प्रक्रिया के चलते राज्य में मतदाता सूची में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे चुनाव की पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, कई क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम हटने से स्थानीय स्तर पर विवाद और सवाल खड़े हो रहे हैं।

और पढ़ें: Women Reservation Bill: “लोकसभा में नारी शक्ति का दबदबा!” 2029 से महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू, 273 सीटें तय

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds