Khesari Latest Interview: एक तरफ जहां हिंदी फिल्मों के साथ साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों सितारो ने फिल्मों के साथ अब राजनीति में भी हाथ आजमाना शुरु कर दिया है, जिसमें रवि किशन, मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे दिग्गज नाम शामिल है, तो वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक दिग्गज सितारे ने राजनीति से हाय तौबा कर ली है.. इतना ही नहीं उन्होंने ये तक कह दिया है कि राजनीति मेरे बस की बात ही नहीं है, तो मुझे में न ही फंसाया जाया तो बढ़िया.. जी हां, राजनीति से हायतौबा करने वाले एक्टर है खेसारी लाल यादव।
खेसारी लाल यादव भी राजनीति में एंट्री
अपनी गायकी और अदाकारी से करोड़ो दिलो पर राज करने वाले खेसारी राजनीति को लेकर क्यों सोचते है ऐसा.. अपने इस लेख में हम जानेंगे कि क्या भविष्य में खेसारी राजनीति का हिस्सा बनेंगे या नहीं.. जहां एक तरफ पवन सिंह, रवि किशन मनोज तिवारी जैसे सितारे बीजेपी को जॉइन करके उसे प्रोमोट कर रहे है, ऐसे में अफवाहे उड़ी कि सबके चहेते खेसारी लाल यादव भी राजनीति में एंट्री कर रहे है और वो भी बीजेपी के पाले से.. जिससे ये उम्मीद की जाने लगी कि आगामी यूपी विधानसभा चुनावों में खेसारी भी बीजेपी की तरफ से मैदान में उतरेंगे, लेकिन अब खुद खेसारी ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी राजनीति में आने को लेकर सच्चाई बताई है।
क्या बोले खेसारी?
दरअसल खेसारी ने बीजेपी जॉइन करने को लेकर कहा कि वो झूठे नहीं है, राजनीति वहीं कर सकता है जो झूठ बोल सकता है, हम साफ और सीधे सादे सत बोलने वाले लोग है, हम राजनीति के दलदल में उतर कर टिक नहीं पायेंगे और डूब जायेंये। खेसारी ने आगे कहा कि मैं कहां नहीं जाने वाला हूं, मैं एक कलाकार हूं, और कलाकार बन कर ही जीना चाहता हूं, जो हमे सच्चा बने रहने देती है। मैं एक कलाकार बन कर बहुच खुश हूं और मुझे हमेशा कलाकार ही बने रहने दीजिये।
राजनीति को दलदल कह कर किनारा किया
मुझे अपने संगीत से प्यार है, अपने काम से प्यार है, और मैं केवल संगीत से जुड़े रहना चाहता हूं। मेरा काम ही मेरी पहचान है और मेरा जीवन भी वहीं है। खेसारी से सीधे तौर पर राजनीति को दलदल कह कर किनारा कर लिया है। इतना ही नहीं पवन सिंह के राजनीति प्रचार में उनकी पत्नी ज्योति सिंह का समर्थन और फिर दोनो के बीच के विवाद को लेकर जब खेसारी से पूछा गया तो उन्होंने सीधा पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अब मुझे इंडस्ट्री के दांव पेंच समझ आने लगे है, पहले मैं जो दिल आता था वो बोल जाता था।
पवन सिंह और ज्योति सिंह का पर्सनल मैटर
जिससे मुझे ट्रोल होना पड़ता था, लेकिन अब मैं संभल गया है, इसीलिए पवन सिंह के कैंपेन को लेकर वो कुछ नहीं करेंगे, ज्योति सिंह का चुनाव प्रचार में आना हो या फिर दोनो का बिगड़ता हुआ रिश्ता, उन्होंने किसी से कोई मतलब नहीं है, न ही वो उन पर कुछ कहना चाहते है। वो पवन सिंह और ज्योति सिंह उनका पर्सनल मैटर है, जिसमें उन्हें कुछ भी टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है।
वेल खेसारी ने सीधे तौर पर बता दिया कि वो आने वाले भविष्य में भी राजनीति नहीं करने वाले है.. अब ऐसे में उनके फैंस को कहीं न कहीं इस बात का इंतजार जरूर होगा अगर खेसारी राजनीति का हिस्सा होते तो वो अपने समाज के लिए क्या करते। आपको क्या लगता है क्या खेसाली को राजनीति में हाथ अजमाना चाहिए.. अगर आप उनके प्रशंसक है।






























