Yadav Ji Ki Love Story movie Controversy पर बवाल, रिलिज से पहले कलाकारों के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Shikha Mishra | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 20 फ़रवरी 2026, 03:24 PM Updated: 20 फ़रवरी 2026, 03:24 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Yadav Ji Ki Love Story movie Controversy: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक फिल्म के टाइटल को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है, फिल्म का टाइटल है यादव जी की लव स्टोरी। अब जिस तरह से इस वक्त जातिवाद चरम पर है, वैसे में अगर आप किसी एक वर्ग को टारगेट करके किसी की लव स्टोरी बनाओ या हेट स्टोरी, विवाद तो होगा ही। कुछ ऐसा ही हो रहा है 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर।

फिल्म के टाइटल से यादव समाज का अपमान

यूपी के संभल में धनारी पुलिस स्टेशन में फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर, डायरेक्टर अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस फिल्म के खिलाफ समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने एक साथ सुर मिला लिए है और फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए फिल्म को यादव समाज का अपमान करने और नफरत फैलाने वाला बताया है। इस मामले में जमकर प्रदर्शन किया गया और बहजोई कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी गई कि अगर फिल्म सिनेमाघरों में आई तो उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

अभिनेत्री प्रगति तिवारी का रिएक्शन

वहीं इस भारी विरोध के बीच फिल्म की अभिनेत्री प्रगति तिवारी का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि जब तक किसी ने ये फिल्म देखी नहीं है तब तक कैसे कह सकते है कि फिल्म में किसी एक समाज को टारगेट किया गया है। लेकिन विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम ही गलत है, वो यादवों को टारगेट किया जा रहा है और अगर फिल्म में कुछ भी विवादित नहीं है तो यादव जी की लव स्टोरी क्यों रखा है।

उसे तिवारी जी की लव स्टोरी क्यों नहीं रखा गया। वजह साफ है कि यादवों को ही टारगेट किया गया है, उन्हें बदनाम करने के लिए फिल्म बनाई गई है। वहीं सपा के साथ साथ बीजेपी के पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू यादव  विरोध करते हुए कहा कि फिल्म यादव समाज की लड़कियों पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं और समाज में नफरत फैलाने वालों को नया मुद्दा मिल जाएगा।

वहीं मामले को बढ़ता देख कर संभल पुलिस एसपी केके बिश्नोई ने भी तुरंत इस पर कार्यवाही करते हुए फिल्म से जुड़े वो लोग जिनपर मामला दर्ज किया है उन्हें विवेचना में शामिल होने के लिए नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने कहा ये भी कन्फर्म किया कि इस मामले की जांच बहुत तेजी से की जा रही है ताकि रिलीज के वक्त तक कोई मामला न बिगड़े

क्या है फिल्म का ट्रेलर में

इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही लॉन्च हो चुका है, जिसमें मेन एंगल लव जिहाद का है। ट्रेलर में कहानी है एक लड़की सिंपल यादव की, जिसे एक मुसलमान लड़के वसीम से प्यार हो जाता है, लेकिन सिंपल के घरवालों को पसंद है अभिमन्यु यादव। ऐसे में घर वाले सिंपल के साथ लव जिहाद होने की बात कहते है, लेकिन सिंपल क्या वाकई में लव जिहाद का शिकार हुई, और कैसे सिंपल की लव स्टोरी आगे बढ़ती है उसकी ही कहानी है यादव जी की लव स्टोरी। लेकिन ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी बवाल हो रहा है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रगति तिवारी बिग बॉस कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी की बहन है। मृदुल ने बताया कि उनकी बहन को अब लगातार धमकी मिल रही है। लोग गंदे गंदे मैसेज कर रहे है।

लोगों की धमकियां मिल रहीं है कि वो किसी भी हाल में इस टाइटल के साथ फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। अब तमाम विवादों के बाद जहां घूसखोर पंडत का बदलना पड़ा तो क्या इस फिल्म का नाम भी बदलना पड़ सकता है और क्या वाकई के बदलना चाहिए या नहीं हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds