Trending

Bigg Boss 15 ग्रैंड प्रीमियर में कुछ ही घंटें बाकी, इससे पहले देख लें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट यहां…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 01 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 01 Oct 2021, 12:00 AM

रिएलिटी शो बिग बॉस की एक बार फिर से वापसी हो रही है। बिग बॉस 15 शनिवार यानी 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस के हर सीजन को लेकर फैंस में काफी बज बना रहता है। कौन सा कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनेगा? इस सीजन में क्या खास होगा? ये जानने की फैंस को काफी एक्साइटमेंट रहती हैं। 

बिग बॉस 15 में क्या क्या अलग होने वाला है, पहले उसकी बात कर लेते हैं। फिर आपको कंटेस्टेंट के नाम बताएंगे। 

सलमान खान ही होंगे होस्ट

पिछले कई सीजन की तरह सलमान खान बिग बॉस 15 को भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस शो के होस्ट के लिए सलमान खान को बेस्ट चॉइस माना जाता है। सलमान बिग बॉस होस्ट करने के लिए करोड़ों रुपये की फीस भी लेते हैं। 

इस सीजन की ये है थीम

अब बात करते हैं बिग बॉस 15 की थीम की। इस बार का सीजन जंगल बेस्ड थीम पर होगा। इस दौरान कंटेस्टेंट को घर तक पहुंचने के लिए जंगल से गुजरना होगा, जिस दौरान उनको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 

कंटेस्टेंट के नामों की ये रही लिस्ट

अब बात करते हैं कि आखिर कौन कौन से कंटेस्टेंट इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं? तो आपको बता दें कि इस लिस्ट में कई बड़े बड़े नाम शामिल हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं…

प्रतीक सहजपाल- बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल इस शो का हिस्सा बनेंगे। वो एक टीवी एक्टर और मॉडल हैं। वो MTV के शो ‘लव स्कूल 3’ और ‘ऐस ऑफ स्पेस’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा बिग बॉस OTT में भी उन्होंने काफी सुर्खियां बनी थीं।

निशांत भट्ट- बिग बॉस OTT फाइनलिस्ट निशांत भट्ट भी इस सीजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वो बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। इसके बारे में खुद निशांत ने बताया। निशांत डांसर और कोरियोग्राफर।

शमिता शेट्टी- इसके अलावा एक और बिग बॉस OTT कंटेस्टेंट हैं, जो 15वें सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं। इनका नाम है शमिता शेट्टी। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ओटीटी वर्जन में कुछ दिन पहले ही नजर आई थीं। इस दौरान वो राकेश बापट संग अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती नजर आईं। वो बिग बॉस OTT की सेकेंड रनरअप भी रहीं। अब उन्हें मेन शो में भी एंट्री का मौका मिल रहा है। 

तेजस्वी प्रकाश- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 में नजर आने जा रही हैं। वो कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल स्वरागिनी में रागिनी का किरदार निभा चुकी हैं। साथ ही वो खतरों के खिलाड़ी रिएलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 

करण कुंद्रा- इसके अलावा लिस्ट में एक नाम करण कुंद्रा का भी शामिल हैं। करण बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। वो टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। करण कई सीरियल के साथ रिएलिटी शोज का भी हिस्सा बन चुके हैं।

उमर रियाज- बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप और पॉपुलर कंटेस्टेंट आसिम रियास के भाई उमर रियाज बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट के तौर पर आने वाले हैं। उनके नाम की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है। 

Miesha अय्यर- Splitsvilla और एस ऑफ स्पेस में नजर आ चुकी Miesha अय्यर  बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। 

 अकासा सिंह- बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट में एक नाम अकासा सिंह भी सामने आ रहा है। वो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ जैसे प्रोग्राम होस्ट कर चुकी हैं।

डोनल बिष्ट- साथ ही टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट भी बिग बॉस 15 में दिखाई देंगी। डोनल देहरादून की रहने वाली हैं। उनका नाम भी शो के लिए कंफर्म है।

सिम्बा नागपाल- MTV के रिएलिटी शो Splitsvilla का एक और कंटस्टेंट बिग बॉस 13 में नजर आने वाला है। इनका नाम हैं सिम्बा नागपाल। Splitsvilla के अलावा सिम्बा रोडीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

साहिल श्रॉफ- इसके अलावा साहिल श्रॉफ का भी एक नाम सामने आया है। साहिल  शाहरुख खान की फिल्म डॉन 2 और फरहान अख्तर की शादी के साइड इफेक्ट्स में दिख चुके हैं। अब उनके बिग बॉस में आने की चर्चाएं हैं। 

जय भानुशाली- साथ ही खबरें ये भी सामने आ रही हैं कि मशहूर टीवी एक्टर जय भानुशाली आखिरी वक्त में घर में एंट्री मार ली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि उनका नाम बिग बॉस 15 के लिए फाइनल हैं। जय भी टीवी का एक काफी मशहूर चेहरा हैं।

लिस्ट में ये भी नाम शामिल- इसके अलावा बिग बॉस 15 के लिए ईशान सहगल, विशाल कोटियन और विधि पांड्या के नाम भी सामने आए। देखना होगा कि इनमें से कौन कौन सा कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनता है? और साथ ही बिग बॉस का ये सीजन कितना चल पाता है?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds