Trending

कपिल के बीच शो में ऐसा क्या हुआ, जो अक्षय को मिलाना पड़ा Shahrukh Khan को फोन? जानिए पूरा किस्सा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 24 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 24 Aug 2021, 12:00 AM

छोटे पर्दे का सबसे मशहूर कॉमेडी रिएलिटी शो द कपिल शर्मा शो लौट आया है। कई महीनों के ब्रेक के बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने वापसी की। पहले एपिसोड में जहां भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के सितारे नजर आए। अजय देवगन ने यहां अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। तो वहीं दूसरे एपिसोड में बेल बॉटम का प्रमोशन करने पहुंचे अक्षय कुमार। 

बेल बॉटम की प्रमोशन के लिए आए अक्षय

वैसे तो कपिल के शो में कोई भी सेलिब्रिटी पहुंचे, मजा तो आता ही है। लेकिन अक्षय कुमार के आने पर बात कुछ और ही हो जाती है। शो में चार चांद लग जाते हैं और मजा दोगुना हो जाता है। ऐसा ही कुछ रविवार के एपिसोड में भी हुआ। शो में पहुंचकर अक्षय कुमार ने कपिल की टीम और वहां मौजूद दर्शकों के साथ खूब मौज मस्ती की। 

इस एपिसोड का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बीच शो में ही अक्षय, शाहरुख खान को फोन मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा शो के दौरान क्या हुआ, जो अक्षय को शाहरुख को यूं बीच में ही फोन मिलाना पड़ा? साथ ही अक्षय ने फोन मिलाया तो उसके बाद आखिर हुआ क्या? आइए इसके बारे में जानते हैं…

…इसलिए अक्षय ने मिलाया शाहरुख को फोन

दरअसल, अक्षय ने शाहरुख को फोन एक फैन की रिक्वेस्ट पर मिलाया। हुआ कुछ यूं कि शो के दौरान दर्शकों में बैठे एक लड़की शाहरुख खान की बड़ी फैन थी। लड़की ने अक्षय से मांग की कि वो एक बार फोन पर उनकी बात शाहरुख खान से करा दें। 

जिसके बाद अक्षय ने लड़की की डिमांड पूरी करते हुए शाहरुख को फोन भी मिलाया और स्पीकर तक पर डाल दिया। लेकिन तब उनका फोन स्विच ऑफ आता है। इसके बाद वो लड़की दूसरे नंबर पर फोन मिलाने को कहती हैं। जिस पर कपिल मजाक से कहते हैं कि शाहरुख क्या कोई PCO पर काम करते हैं। 

इसके बाद वो फीमेल फैन अक्षय से शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान को कॉल लगाने की मांग करती हैं। जिस पर कपिल शर्मा फिर से मजाक करते हुए कहते हैं कि सारी बात आप पर आएगी। गौरी भाभी बोलेंगी, अक्षय जी आप बिगाड़ रहे हैं हमारे पति को। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं। 

शो की ये वीडियो हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और अक्षय के साथ साथ शाहरुख के फैंस भी इसे काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों स्टार की बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शाहरुख के फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर किया, जिस पर दोनों सुपरस्टार्स के फैन प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

 

बेल बॉटम की अब तक की कमाई

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज की गई। कोरोना की सेकेंड वेव का कहर थमने के बाद थिएटर में रिलीज हुई ये पहली फिल्म बनीं। मूवी को रिस्पॉन्स तो मिला जुला मिल रहा है। कमाई के मामले में ये फिल्म अब तक ठीक ठाक ही प्रदर्शन कर रही है। 

मूवी ने पहले दिन 2.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद अगले दिन 2.5 और तीसरे दिन 1.90 करोड़ का बिजनेस किया था। रविवार और रक्षाबंधन का दिन अक्षय की बेल बॉटम के लिए अच्छा साबित हुआ। इस दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं बात बीते दिन यानी सोमवार की करें तो ये आकंड़ा 2 करोड़ से भी नीचे आ गया है। सोमवार को बेल बॉटम की कमाई 1.90 करोड़ ही रही। अब तक कुल मिलाकर फिल्म ने 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई 5 दिनों में कर ली। 

वैसे जो हालात इस वक्त चल रहे हैं, उसमें किसी भी फिल्म को रिलीज करने का फैसला रिस्की है। क्योंकि महाराष्ट्र में तो अब तक थिएटर खोले ही नहीं गए है। वहीं अधिकतर जगहों पर कम क्षमता के साथ ही इन्हें चलाया जा रहा है। दिल्ली में अभी केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही थिएटर खोलने की इजाजत है। ऐसे में कोई भी मूवी इन हालातों में रिलीज होती है, तो उसे नुकसान तो झेलना पड़ेगा ही। देखने वाली बात तो ये होगी कि आने वाले दिनों में अक्षय की बेल बॉटम और कितनी कमाई कर पाती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds