बड़े बजट की वो फिल्में जो आज तक नहीं हो पाई रिलीज! अमिताभ से लेकर आमिर तक की मूवी इसमें शामिल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 18 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर ही बड़े बजट की मल्टीस्टारर मूवीज बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। करण ऐसी कई फिल्में अब तक बना चुके हैं, जिसमें बड़े बड़े सितारे शामिल होते हैं। ऐसी ही एक और फिल्म करण लेकर आने वाले थे, जिसका नाम है ‘तख्त’। लेकिन फिल्म से जुड़ी सामने आई लेटेस्ट अपेडट के मुताबिक ये फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है।

खबरें तो ऐसी ही सामने आ रही हैं कि करण जौहर की ‘तख्त’ पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया। इस मूवी की अनाउंसमेंट 2018 में हुई थीं। इस मूवी में मुगलों की कंट्रोवर्सिल कहानी को दिखाया जाने वाला था। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी तगड़ी थीं। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, अनिल कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े बड़े कलाकार नजर आने वाले थे। वहीं फिल्म की खास बात ये भी थीं कि इस फिल्म को डायरेक्ट खुद करण जौहर ही करने वाले थे। हालांकि अब खबरों की मानें तो फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है और इसकी जगह पर करण जौहर अब  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर फोकस करेंगे। 

वैसे तख्त ऐसी पहली मूवी नहीं, जो बड़े बजट के साथ मल्टीस्टारर होने के बावजूद बीच में ही रुक गई। फिल्मों की अनाउंसमेंट तो हुई, लेकिन वो आज तक रिलीज नहीं हो पाई। आइए उन फिल्मों के नाम पर एक बार नजर डाल लेते हैं…

शूबाइट

सबसे पहले बात करते हैं अमिताभ बच्चन की एक मूवी की। सालों पहले अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म साइन की थी, जिसका नाम था जॉनी वाकर। इसके निर्देशक शुजीत सरकार थे। बाद में इसका नाम बदलकर शूबाइट रख दिया गया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति पर आधारित थी, जो सेल्फ डिस्कवरी करता है। इसमें बिग बी के साथ दिया मिर्जा भी अहम रोल में थीं। मूवी की शूटिंग होने के बाद ये कुछ कानून विवादों में फंस गई, जिसकी वजह से अब तक रिलीज नहीं हो पाई। 

मुन्ना भाई चले अमेरिका 

मुन्ना भाई MBBS और लगे रहो मुन्ना भाई के बाद  मुन्ना भाई चले अमेरिका फिल्म भी आने वाली थीं। फिल्म का ट्रेलर तक रिलीज हो चुका था। लेकिन इस बीच ही संजय दत्त को जेल जाना पड़ा, जिसकी वजह से मूवी को बीच में ही रोक दिया। फिर इसके बाद मेकर्स फिल्म की कहानी से संतुष्ट नहीं हुए, जिसके चलते ये आज तक रिलीज नहीं हो पाई। भले ही मुन्ना भाई चले अमेरिका रिलीज नहीं हुई हो, लेकिन मुन्ना भाई फिल्म की तीसरे सीक्वल की तैयारी हो रही है। 

टाइम मशीन 

इस लिस्ट में आमिर खान की भी एक फिल्म शामिल है, जिसका नाम था टाइम मशीन। ये मूवी भी अब तक रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म शेखर कपूर के निर्देशन में बनी है। इसमें आमिर खान के साथ रेखा, रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर जैसे किरदार थे। इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो गई, लेकिन अचानक ही इसे रोक दिया गया। जिसके बाद कभी मूवी की शूटिंग पूरी नहीं हुई। 

दस 

सलमान खान और संजय दत्त की भी एक फिल्म अब तक रिलीज हुई, जिसका नाम था दस। फिल्म में संजय और सलमान एक इंडियन सीक्रेट एजेंट के किरदार में थे। इसकी कहानी इंको-पाक वॉर पर आधारित थी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई, लेकिन इस बीच डायरेक्टर मुकुल आनंद का निधन हो गया और मूवी बीच में ही अटक गई।

परिणाम 

इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘परिणाम’ है, जो आज तक रिलीज नहीं हुई। ये मूवी 1993 में आने वाली थी, जिसमें दिव्या भारती लीड रोल में थीं। इस दौरान दिव्या भारती का निधन हो गया, जिसकी वजह से ये बीच में ही अटक गई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds