शिवम दुबे ही नहीं इन बड़े क्रिकेटरों के भी प्यार के आड़े नहीं आया धर्म! रचाई मुस्लिम लड़कियों से शादी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 18 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्रिकेटर शिवम दुबे इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में शिवम ने  अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ शादी रचाई हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और लोग इस खूबसूरत जोड़ी को शुभकामाएं देते नजर आ रहा हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शादी पर सवाल उठा रहे हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में शिवम विराट कोहली की टीम RCB का हिस्सा रह चुके हैं। 

इसकी वजह है शिवम का हिंदू और उनकी वाइफ अंजुम खान का मुस्लिम होना। दरअसल, शिवम दुबे की दुआएं मांगते हुए तस्वीर वायरल हुई थीं, जिसको लेकर लोगों ने उंगलियां उठाईं। वैसे शिवम दुबे ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने हिंदू-मुस्लिम के बीच की दीवार को तोड़ी और अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई। इससे पहले भी कई बड़े क्रिकेटर ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने दिखाया कि प्यार के बीच में धर्म नहीं आता। आइए आज उन क्रिकेटरों के नामों पर एक नजर डाल लेते हैं…

मोहम्मद कैफ-पूजा

सबसे पहले बात करते हैं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की। मोहम्मद कैफ एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। वो साल 2011 में पूजा के साथ शादी के बंधन में बंधे। कैफ मुस्लिम थे और पूजा हिंदू। लेकिन धर्म इन दोनों के प्यार के आड़े नहीं आ पाया। कैफ और पूजा ने किसी की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। 

मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी

अब बात करते हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की। उनकी पहली शादी नौरीन नाम की एक लड़की से की। हालांकि 1996 में दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद अजहर ने दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से की थीं। हालांकि अजहर और संगीता का रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल गया। 

जहीर खान-सागरिका घाटगे

पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी हिंदू-मुस्लिम के बीच की दीवार को तोड़ा। उन्होंने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ 2017 में शादी रचाई थीं। सागरिका घाटगे ‘चक दे इंडिया’ मूवी में नजर आ चुकी हैं। 

अजीत अगरकर-फातिमा

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने भी एक मुस्लिम लड़की से शादी की। अगरकर मराठी परिवार से संबंध रखते हैं। उन्हें अपने दोस्त की बहन फातिमा से प्यार हो गया। साल 2007 में अजीत अगरकर ने फातिमा से शादी कर ली थीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds