Judge Frank Caprio Dies: दुनिया ने खोया सबसे दयालु जज: फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन, इंसाफ की मिसाल छोड़ गए पीछे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Aug 2025, 12:00 AM | Updated: 21 Aug 2025, 12:00 AM

Judge Frank Caprio Dies: अमेरिका और पूरी दुनिया को इंसाफ और इंसानियत का एक अनमोल चेहरा देने वाले जज फ्रैंक कैप्रियो अब हमारे बीच नहीं रहे। 88 साल की उम्र में पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझते हुए उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट में उनके परिवार ने यह दुखद जानकारी दी और बताया कि उन्होंने “लंबी और बहादुरी से लड़ी गई लड़ाई के बाद शांति से दुनिया को अलविदा कहा।”

और पढ़ें: US Economist On Tariff: ‘ट्रंप का फैसला मूर्खतापूर्ण और विध्वंसकारी…’, अमेरिकी अर्थशास्त्री का तंज— ‘भारत ने अब सीख लिया सबक’, निक्की हेली ने भी दी चेतावनी

इंसाफ का दूसरा नाम थे कैप्रियो- Judge Frank Caprio Dies

फ्रैंक कैप्रियो कोई आम जज नहीं थे, उन्हें लोग “दुनिया का सबसे दयालु न्यायाधीश” कहते थे और इसके पीछे वजहें भी थीं। उन्होंने न सिर्फ कानून के दायरे में इंसाफ किया, बल्कि हर मामले में मानवीय संवेदनाओं को सबसे ऊपर रखा। 1985 में उन्होंने जज के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली और 2023 तक न्यायपालिका का हिस्सा रहे।

उनका नाम आम जनता तक तब पहुंचा जब उन्होंने ‘Caught in Providence’ नाम के एक रियलिटी कोर्ट शो में हिस्सा लिया। इस शो में उनके इंसाफ के फैसले, भावुक लम्हे और जरूरतमंदों के प्रति उनकी सहानुभूति ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर एक सितारा बना दिया।

कानून से पहले इंसान

कैप्रियो हमेशा यह मानते थे कि कानून का मकसद डर पैदा करना नहीं, बल्कि इंसानियत को बनाए रखना होना चाहिए। उनके कई फैसलों ने इंटरनेट पर लाखों दिल जीते। एक बार उन्होंने एक महिला का जुर्माना इसलिए माफ कर दिया क्योंकि उसका बेटा हाल ही में दुनिया से चला गया था। वहीं, एक बार उन्होंने एक ऐसे बारटेंडर का रेड-लाइट जुर्माना माफ कर दिया जो महज़ $3.84 प्रति घंटे की कमाई करता था।

यह केवल फैसले नहीं थे, बल्कि समाज के उन हिस्सों के लिए उम्मीद की किरण थे जो अक्सर सिस्टम से हार मान लेते हैं।

गरीबों और वंचितों की आवाज बने

कैप्रियो ने अमेरिका की न्याय व्यवस्था में असमानता पर खुलकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा था, “लिबर्टी और जस्टिस फॉर ऑल” का मतलब तब तक अधूरा है जब तक गरीबों को भी बराबरी से न्याय नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि लगभग 90% गरीब अमेरिकी हेल्थकेयर, ट्रैफिक फाइन, किराया विवाद और अन्य कानूनी समस्याओं से अकेले जूझते हैं।

आखिरी संदेश

अपने आखिरी दिनों में भी वो लोगों से जुड़े रहे। निधन से एक दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा था, “आपकी दुआएं, प्यार और समर्थन मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल हैं। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।” यह पोस्ट अब उनके लाखों चाहने वालों के लिए आखिरी याद बन चुकी है।

दुनिया के लिए एक सीख

जज कैप्रियो का जीवन सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक संदेश है खासकर उन देशों के लिए जहां इंसाफ को अक्सर ताकत के नीचे दबा दिया जाता है। पाकिस्तान और चीन जैसे देशों को यह समझने की जरूरत है कि बिना इंसानियत के कानून सिर्फ एक डर बन जाता है, व्यवस्था नहीं।

उनका जाना सिर्फ अमेरिका की न्याय व्यवस्था के लिए नहीं, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए नुकसान है जो हर दिन उम्मीद करते हैं कि उन्हें भी कभी इंसाफ मिलेगा नर्मी के साथ, समझदारी के साथ, और इंसानियत के साथ।

और पढ़ें: Super 301: अमेरिका का दोहरा रवैया फिर चर्चा में, भारत को बनाया जा रहा है निशाना! 35 साल पुराना ‘सुपर 301’ दौर फिर लौटता दिख रहा है

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds