Trending

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को किया प्रीपेयर, पेरेंटहुड को लेकर होने वाले सवालों पर दी ट्रेनिंग

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 11 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 11 Jul 2022, 12:00 AM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज को लेकर छाए हुए है। दोनों की मौजूदगी में उनसे अक्सर पेरेटिंग को लेकर सवाल-जवाब होते रहते है। ऐसे में अब आलिया ने रणबीर को प्रीपेयर किया, इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया है।

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों को काफी एन्जॉय कर रहे है। दोनों ही कपल के चेहरे पर आने वाले मेहमान को लेकर एक्साइंटमेंट साफ झलकती है। ऐसे में अब उनकी एक्साइंटमेंट का अंदाजा इस कदर लगाया जा सकता है कि आलिया रणबीर को पेरेटिंग पर हुए सवाल का जवाब कैसे देना है इसकी प्रिपरेशन कराने में जुटी हुई है।

पेरेंटहुड को लेकर आलिया ने कराई तैयारी

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा करते हुए बताया कि जब प्रमोशन के दौरान रणबीर से उनके पेरेंटहुड को लेकर सवाल होंगे तो वो कैसे जवाब देंगे इसकी तैयारी आलिया ने कराई। रणबीर ने कहा कि ‘मुझे पता था इस गुड न्यूज के बाद मुझसे बहुत सवाल पूछे जाएंगे क्योंकि मैं शमशेरा का प्रमोशन करने वाला हूं। तो मैंने बहुत रिहर्सल की आलिया के साथ। वो मुझसे पूछती थी, रणबीर आप पिता बनने वाले हो, आप क्या कहना चाहते हो?’

पिता बनने को लेकर रणबीर है एक्साइटेड

इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने आगे बताया- ‘इन सब सवालों से हटकर अगर मैं कहूं तो ये सब सिर्फ शब्द हैं और मैं इस फीलिंग को समझा नहीं सकता कि मैं अंदर से कैसा फील कर रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं, बहुत एक्साइटेड, और बहुत नर्वस भी। मैं डरा हुआ हूं, पर मैं शुक्रगुजार हूं.’ गौरतलब है कि पापा बनने की खुशी हर खुशी से ऊपर होती है, जिसे बोलकर बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे में उनके पापा बनने की खुशी उनके चेहरे की रौनक बता देती है।

कभी आलिया तो कभी मैं बनेंगे प्राइमरी पैरेंट- रणबीर

रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि ‘मैं पांच साल से शादीशुदा हूं (In My Head)। आलिया के रूप में मैंने बेहतरीन पार्टनर पाया है। आलिया बहुत ही हार्डवर्किंग लड़की है। उसने काफी कम उम्र में ही बहुत कुछ अचीव कर लिया है। मुझे पता है आलिया मां बनने के बाद भी अपने करियर को खूबसूरती से संभालेंगी और बेहतर ही काम करेंगी। कभी वो प्राइमरी पैरेंट होंगी, तो कभी मैं प्राइमरी पैरेंट बनूंगा।’

रणबीर-आलिया ब्रह्मास्त्र में आएंगे नजर

बता दें कि रणबीर और आलिया जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी होने वाले है। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आलिया भट्ट और ऱणबीर कपूर के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन लीड रोल्स में नजर आएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds