राहुल गांधी को पप्पू नाम देने वाले नेता को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी! देखें नेताओं के रिएक्शन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 19 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। सिद्धू की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस नेतृत्व ने 4 वर्किंग प्रेसिडेंट भी लगाए गए हैं। लेकिन पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पसंदीदा नेताओं को जगह नहीं मिली है। 

जिसे लेकर प्रदेश की सियासत में बवाल जारी है। नवजोत सिंह सिद्धू की नियुक्ति पर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने उन्हें पार्टी के लिए संपत्ति बनाया है। उन्होंने कहा है कि वे सभी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

वहीं, कई अन्य नेताओं ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में सिद्धू की नियुक्ति को लेकर चुटकी ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, यह वहीं सिद्धू हैं जिन्होंने कहा था कि कांग्रेस मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है। हम क्या कहें ये किस्सा उनका है, ये वे जानें कि वे जानें…

बीजेपी नेता ने ली चुटकी

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा, ‘@RahulGandhi (राहुल गांधी) को उनका देश में सर्वाधिक लोकप्रिय नाम ‘पप्पू’ देने वाले @sherryontopp (नवजोत सिंह सिद्धू) को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई…यह वही सिद्धू हैं जिन्होंने कहा था कि कांग्रेस मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है। हम क्या कहें ये किस्सा उनके उनका है ये वो जाने कि वो जानें…’

हरीश रावत ने किया सोनिया गांधी को धन्यवाद

वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘Inc Punjab के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नवजोत सिंह सिद्धू जी को बहुत-बहुत बधाई, उनके सहयोगी के रुप में श्री संगत सिंह गिजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा जी को भी कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई।‘

हरीश रावत ने अपने ट्विट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्षा जी का मैं बहुत आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने पंजाब के कांग्रेसजनों की आकांक्षाओं को परवान चढ़ाने के लिये एक नई टीम को स्वीकृति प्रदान की है।‘

दिग्गज नेताओं ने नहीं दी सिद्धू को बधाई

पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्विट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू और वर्किंग प्रेसिडेंट के रुप में नियुक्त किए गए कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को बधाई दी गई है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने खबर लिखे जाने तक सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई नहीं दी है। 

कैप्टन के समर्थक नेताओं ने भी सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई नहीं दी है। जिसे लेकर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धू को मिली इस जिम्मेदारी से पार्टी में ही कई लोग खुश नहीं है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds