मेट्रो स्टेशन पर बर्थडे मनाने पहुंचे यूट्यूबर गौरव तनेजा क्यों हुए गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 10 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पॉपुलर यूट्यूबर गौरव तनेजा को जमानत मिल गई है। शनिवार को यूट्यूबर से मिलने के लिए फैंस की भीड़ नोएडा मेट्रो स्टेशन पर जुटी। गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट करते हुए कहा था कि वे नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाएंगे। जिसके बाद लोगों का हूजुम उमड़ पड़ा। भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने गौरव तनेजा को हिरासत में लिया।

दरअसल, शनिवार को नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर गौरव तनेजा से मिलने लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ के चलते मेट्रो पर अफरा-तफरी मच गई औऱ जाम लग गया। जिसके चलते मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने गौरव तनेजा को धारा 144 के उल्लंघन को लेकर हिरासत में ले लिया था। गौरव तनेजा पर धारा 341 और 188 के तहत केस दर्ज किया गया।

सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट के जरिये जुटी भीड़

जानकारी के मुताबिक, गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम के जरिये फैंस को जानकारी दी थी कि वे आज नोएडा मेट्रो पर फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। उनके सोशल मीडिया पर इस अनाउंसमेंट के बाद हजारों की तादाद में मेंट्रो सेक्टर 51 पर भीड़ जमा हुई। इस बात की जानकारी मिलते ही नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाया गया। हालांकि खबर है कि पुलिस ने यूट्यूबर गौरव तनेजा को बिना अनुमति के भीड़ को इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

ये है मामला

बता दें कि गौरव तनेजा के बर्थडे में शामिल होने के लिए मेट्रो स्टेशन के नीचे टोकन दिए जा रहे थे। इसी के चलते रोड पर भारी भीड़ का जमावड़ा लग गया और रोड़ ब्लॉक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर गौरव तनेजा को बिना अनुमति भीड़ को इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds